Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
    Breaking News Headlines

    तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर अफगानिस्तान ने 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हरारे. जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने 2-0 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. इससे पहले तीसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 30.1 ओवरों में महज 127 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से स्टार बल्लेबाज शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली.

     

     

    शॉन विलियम्स ने महज 61 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. शॉन विलियम्स के अलावा सिकंदर रजा ने 13 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से एएम ग़ज़नफ़र ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. एएम ग़ज़नफ़र के अलावा राशिद खान ने तीन विकेट लिए. अफगानिस्तान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 128 रन बनाने थे.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 84 रन बोर्ड पर जड़ दिए. अफगानिस्तान की टीम ने यह मुकाबला महज 26.5 ओवर में दो विकेट खोकर अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान सेदिकुल्लाह अटल ने 50 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए. सेदिकुल्लाह अटल के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक ने 29 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ट्रेवर ग्वांडू ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePushpa 2 Stampede: अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने जारी किया समन
    Next Article ब्राजील में घर से टकराकर दुकान पर गिरा एयरक्राफ्ट, 10 की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.