Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार शराबी और ग्रामीणों के विवाद में बवाल, 5 लोगों की कुचलकर हत्या, 6 गंभीर घायल
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार शराबी और ग्रामीणों के विवाद में बवाल, 5 लोगों की कुचलकर हत्या, 6 गंभीर घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में बीती रात 5 लोगों की कुचलकर हत्या कर दी गई। एक सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात अंजाम दी। मामूली विवाद में उसने अपनी पिकअप वैन से कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

     

     

    हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी फरार है, जिसकी शिनाख्त करके तलाश शुरू कर दी गई है। घायलों की हालत नाजुक है। उन्हेांने पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    फुल स्पीड पिकअप वैन से लोगों को कुचला

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात डोकवा गांव का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। गांव के कुछ लोगों ने उसे फटकार दिया और भगा दिया। ग्रामीणों ने उसे कहा कि यहां से चले जाओ। यहां हल्ला गुल्ला मत करो। इसके चलते विवाद काफी बढ़ गया और सनकी शराबी युवक अरुण वहां से अपने घर चला गया। घर जाकर उसने अपनी पिकअप वैन स्टार्ट की और उसे फुल स्पीड में लेकर आया।

    बताया जा रहा है कि उसने सड़क किनारे जो भी मिला, उसे कुचल दिया और वैन लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद डोकवा गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अरुण को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं। मृतकों की शिनाख्त ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी, अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है। 2 घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे में बड़ा हादसा, डंपर ने 9 लोगों को कुचला, 3 की मौके पर मौत, मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी
    Next Article बांग्लादेश ने भारत को लेटर लिख की डिमांड, कहा-शेख हसीना को वापस करो, अरेस्ट वारंट जारी

    Related Posts

    ट्रंप-मुनीर मुलाक़ात भारत के लिए चिंताजनक

    June 21, 2025

    योग-क्रांति से नये मानव एवं नये विश्व की संरचना संभव

    June 21, 2025

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुसैनाबाद के राजद विधायक संजय सिंह यादव के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर जामताड़ा के राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दिया

    June 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रंप-मुनीर मुलाक़ात भारत के लिए चिंताजनक

    योग-क्रांति से नये मानव एवं नये विश्व की संरचना संभव

    झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हुसैनाबाद के राजद विधायक संजय सिंह यादव के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर जामताड़ा के राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा एवं उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची द्वारा अपराधिक वादों में पारित दोषमुक्ति आदेश या दोषसिद्ध आदेश मामले की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

    पेयजल की समस्या को उपायुक्त के निर्देश पर काधाड़ आदिवासी बहुल टोला में 48 घंटे के अंदर चापाकल बोरिंग कार्य पूर्ण

    जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुनना है बल्कि उन्हें सरकार की जनकल्याणकार योजनाओं से भी आच्छादित करना है – उपायुक्त

    शादीशुदा महिला पर सऊदी में काम कर रहे आदित्यपुर के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर गायब करने का लगा आरोप

    भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने उद्योग एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव से की सौहार्द्रपूर्ण मुलाक़ात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.