Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने पब्लिक स्कवॉयर,बिष्टुपुर का किया ऑनलाइन उद्घाटन
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने पब्लिक स्कवॉयर,बिष्टुपुर का किया ऑनलाइन उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने पब्लिक स्कवॉयर,बिष्टुपुर का किया ऑनलाइन उद्घाटन*

    *पब्लिक स्कवॉयर में बड़े-बच्चों सभी के लिए फूड हब, वॉटर फाउंटेन समेत कई आकर्षण के हैं केन्द्र*

    बिष्टुपुर में पब्लिक स्कॉयर का निर्माण टाटा स्टील द्वारा किया गया है जिसका ऑनलाइन उद्घाटन आज उपायुक्त श्री सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम. तमिल वणन द्वारा किया गया। कोविड-19 के मद्देनजर यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया। आम नागरिक के लिए पब्लिक स्कॉयर को अभी नहीं खोला गया है।
    उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने ऑनलाइन उद्घाटन के मौके पर पब्लिक स्कॉयर निर्माण टीम की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही जमशेदपुर वासियों के लिए यह एक उपहार है और इसे बेहतर बनाए रखने में सभी अपना सहयोग दें। उपायुक्त द्वारा सुझाव दिया गया कि आने वाले समय में बिष्टुपुर पुलिस स्टेशन और तलवार भवन के पास एक graffiti corner (भित्तिचित्र) का भी निर्माण हो। उन्होने कहा कि निश्चित ही एक जगह पर खान-पान से लेकर मनोरंजन की संपूर्ण व्यवस्था होगी जिसका शहरवासी लुत्फ उठायेंगे।

    वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने भी पब्लिक स्क्वायर निर्माण के लिए टीम को धन्यवाद दिया और पब्लिक स्क्वायर और शहर की सुरक्षा के संदर्भ में उनकी अपेक्षा पर बात की। उन्होने कहा कि मेट्रो सिटी के तर्ज पर यह निर्माण निश्चित रूप से जमशेदपुरवासियों के लिए एक तोहफा है।

    श्री चाणक्य चौधरी, वी.पी (सीएस), टाटा स्टील ने बताया कि कैसे महामारी खत्म होने के बाद यह पब्लिक स्क्वायर नागरिकों के लिए आकर्षण का स्रोत होगा तथा कैसे नागरिक इसे स्वच्छ रखने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम में श्री तरुण डागा, प्रबंध निदेशक, टीएसयूआईएसएल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहर्रम पर्व को लेकर बागडेहरी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.