Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पं. धीरेन्द्र शास्त्री की सरकार को बड़ी चेतावनी, कहा- मंदिरों के दान से हज यात्रा कराना बंद करे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पं. धीरेन्द्र शास्त्री की सरकार को बड़ी चेतावनी, कहा- मंदिरों के दान से हज यात्रा कराना बंद करे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पं. धीरेन्द्र शास्त्री की सरकार को बड़ी चेतावनी, कहा- मंदिरों के दान से हज यात्रा कराना बंद करे
    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने हज यात्रा को लेकर सरकार को बड़ी चेतावनी दी है साथ ही साथ ये भी कहा है कि केन्द्र सरकार को मंदिरों को अधिग्रहण से मुक्त करना चाहिए और ये बात वो 5 मार्च को होने वाले संत समागम में रखेंगे.

     

     

    मंदिरों के दान से हज यात्रा कराना बंद करें

    बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार मंदिरों को मिलने वाले दान से हज यात्रा बंद करे और देश के सभी मंदिरों को अधिग्रहण से मुक्त करे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि देश के मंदिरों में आने वाले दान से अस्पताल, गुरुकुलम खोले जाएं और गरीब बेटियों का विवाह कराया जाए. पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा कि 5 मार्च को यहां संत समागम होने वाला है और उस समागम में आ रहे संतों के बीच वो अपनी बात रखेंगे.

     

     

    कायर मत समझना- धीरेन्द्र शास्त्री

    पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया कि 5 मार्च को संत समागम हो रहे है जिसमें देशभर के संत महात्मा यहां होंगे और उस दिन नई क्रांति भारत में प्रारंभ होगी. फिर हिन्दू राष्ट्र की यात्रा शुरू होगी. उन्होंने कहा ये तो झांकी है, हिन्दू राष्ट्र अभी बाकी है, भूलेंगे नहीं, न भूलने देंगे. चुप हैं तो कायर मत समझना, ये हमारे संस्कार हैं की हम विनम्र हैं जरूरत पडऩे पर माला और भाला भी रखते हैं. मंदिरों को सरकार के अधिग्रहण से मुक्त करने को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि ऐसा हो तो ठीक नहीं तो एक साल छोड़कर अगले साल फिर 11सौ कुंडीय यज्ञ करवाकर भारत सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करवाएंगे. फिर भी सरकार नहीं मानी तो वे अयोध्या श्री रामलला से मथुरा तक की यात्रा निकालेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर:अर्थ एनक्लेव के बंद पड़े चार फ्लैट में चोरों ने की चोरी,एक करोड नगदी और जेवरात लेकर फरार
    Next Article धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग , चारों ओर धुंआ-धुंआ, मची अफरा तफरी

    Related Posts

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    दशमत मार्डी के निधन पर झामुमो ने जताया शोक

    आसंगी चेकडैम से दोनों युवकों के शव बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.