Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
    Breaking News Headlines बिहार

    बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    बेतिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत के पास की है .घायल व्यक्ति की पहचान प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव के रूप में हुई है . जो बरवत पसुराइन गांव के निवासी हैं।

    बताया जा रहा है कि सुरेश यादव सुबह करीब 9 बजे अपनी पुत्री की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे.उसी समय सुरेश यादव के मोबाइल पर किसी का फ़ोन आया और उन्हें बुलाया गया कि जमीन बेचने है आकर देख लीजिए.जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव पहुंचे तभी वृद्ध आश्रम के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए तीन गोलियां दागीं. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत जीएमसीएच बेतिया लाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के खोखे भी बरामद किए हैं .वहीं, सदर डीएसपी विवेक दीप ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की और बताया कि सुरेश यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और अपराधियों ने उन्हें 3 गोली मारी है .पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए .लोगों में चर्चा का विषय यह है कि सुरेश यादव को आखिर किस कारण गोली मारी गई क्या यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है या कुछ और ?

    बता दे कि पश्चिम चंपारण जिला में पहले भी कई बार भूमि विवाद को लेकर होने वाली हिंसक घटनाओं का गवाह बन चुका है .सवाल उठता है कि आखिर कब तक जमीनी विवादों में जानें जाती रहेंगी पुलिस और प्रशासन को अब ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी होगी ताकि अपराधियों में डर पैदा हो और आम नागरिक सुरक्षित रह सकें।

    बेतिया में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली हालत नाजुक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मांतरण कर चुके आदिवासियों और आदिवासी समाज से बाहर शादी कर चुकी बेटियों को आरक्षण से बाहर करने की मांग
    Next Article सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: मजार से लौट रहा परिवार बाइक समेत नदी में गिरा, मां और दो मासूम डूबे; एक शव लापता, रेस्क्यू जारी

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    June 30, 2026

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.