Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेषाधिकार समिति ने निलंबित सांसद अधीर रंजन चौधरी को अपना पक्ष रखने को बुलाया
    Breaking News Headlines राजनीति

    विशेषाधिकार समिति ने निलंबित सांसद अधीर रंजन चौधरी को अपना पक्ष रखने को बुलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विशेषाधिकार समिति ने निलंबित सांसद अधीर रंजन चौधरी को अपना पक्ष रखने को बुलाया
    नई दिल्ली :  संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर लोक सभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर लोक सभा से निलंबित कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को आज सदन की विशेषाधिकार समिति ने अपना पक्ष रखने को बुलाया है।

     

     

    अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मसले पर लोक सभा की विशेषाधिकार समिति ने इसी महीने 18 अगस्त को अपनी पहली बैठक में अधीर रंजन चौधरी को अपने ऊपर लगे आरोपों पर अपना पक्ष रखने का मौका देने का फैसला किया था और इसके लिए समिति ने उन्हें 30 अगस्त को समिति की बैठक में आकर अपना पक्ष रखने को कहा था।

     

     

    आपको बता दें कि, संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर लोक सभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर 10 अगस्त को सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन से निलंबित करते हुए उनके मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा 10 अगस्त को ही लोक सभा में पेश किए गए प्रस्ताव को सदन द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने उसी दिन अधीर रंजन चौधरी द्वारा सदन में लगातार किए जा रहे व्यवहार की जांच का मामला सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजते हुए समिति की रिपोर्ट आने तक उन्हें सदन से निलंबित करने की घोषणा कर दी थी।

     

     

    समिति आज ही पटना पुलिस द्वारा भाजपा सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल पर किए गए लाठीचार्ज मामले की भी सुनवाई करेगी। भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह लोक सभा की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष हैं और इसमें सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई सांसद सदस्य के तौर पर शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनाने के साथ समझने होंगे रक्षा बंधन के मायने ?..प्रियंका सौरभ
    Next Article रांची पुलिस ने सरकारी काम में लगे ठेकेदार से रंगदारी और लवी वसूलते टीपीसी के दो उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.