Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- उन्हें शिकायत कि हमें श्रेय क्यों नहीं मिलता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- उन्हें शिकायत कि हमें श्रेय क्यों नहीं मिलता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में आज  कहा कि आजकल नई बीमारी देखने को मिल रही है. मैं देश में कहीं भी जाता हूं और 9 वर्षों में हुए विकास की चर्चा करता हूं तो उससे कुछ लोगों को परेशानी हो जाती है. वह शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया, उन्हें श्रेय क्यों नहीं मिलता. श्रेय के भूखे लोगों और जनता की राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है.

    पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर पूर्व को अपना पहला एम्स और असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं. एम्स-गुवाहाटी के साथ मिलकर आधुनिक रिसर्च के लिए 500 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी वाले अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है. असम के लाखों-लाख साथियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का काम मिशन मोड पर शुरू हुआ है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले 10 सालों में करीब 150 मेडिकल कॉलेज ही बने थे, पिछले 9 वर्षों में हमारी सरकार में करीब 300 नए मेडिकल कॉलेज बने हैं. पिछले 9 वर्षों में देश में एमबीबीएस की सीटें भी दोगुनी बढ़कर एक लाख से अधिक हो चुकी हैं.

     

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने बीते वर्षों में 15 नए एम्स पर काम शुरू किया. इनमें से अधिकतर में इलाज और पढ़ाई दोनों सुविधा शुरू हो चुकी है. एम्स गुवाहाटी भी इसका परिणाम है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है. यह असम की जनता का प्यार है कि मुझे खींचकर ले आता है.

    पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकारों में नीति, नीयत और निष्ठा किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम इसी भावना से हमारी नीतियां तय होती हैं. इसलिए हमने वोटबैंक की बजाए देश की मुश्किलों को कम करने पर ध्यान दिया. हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े. हमने तय किया कि किसी गरीब को पैसे के अभाव में अपना इलाज न टालना पड़े. हमने प्रयास किया कि हमारे गरीब परिवारों को भी घर के पास ही बेहतर इलाज मिले.

     

     

     

    हम आपके सेवक होने की भावना से करते हैं काम

    पीएम ने कहा कि हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है. आज नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है. भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण हमारे पास डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों की संख्या कम थी. यह भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए एक बड़ी बाधा थी. इसलिए, पिछले नौ वर्षों में, हमारे सरकारी मेडिकल ने मेडिकल इन्फ्रा और चिकित्सा पेशेवरों को बढ़ाने की दिशा में काम किया.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूं कि इलाज के लिए पैसा नहीं होना गरीबों के लिए एक बड़ी चिंता है और इसलिए हमने आयुष्मान भारत योजना शुरू की. मैं जानता हूं कि महंगी दवाएं गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हैं और इसलिए हमारी सरकार ने सस्ती दवाओं के लिए 9,000 से अधिक जन औषधि केंद्र खोले हैं.

     

     

    एम्स गुवाहाटी, तीन नए मेडिकल कॉलेजों का भी किया उद्घाटन

    बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचे जहां उन्होंने एम्स गुवाहाटी का उद्घाटन किया. उन्होंने यहां कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर मौजूद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पहले उत्तर पूर्व के लोगों को दिल्ली, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में इलाज कराने जाना पड़ता था जिससे उनका सफर पीड़ा से भर जाता था. अब उनकी यह पीड़ादायक यात्रा खत्म हो चुकी है. आज गुवाहटी एम्स के साथ गुवाहाटी को 3 सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली का झटका: 46 लाख परिवारों की सब्सिडी खत्म, केजरीवाल सरकार ने एलजी पर लगाया दोष
    Next Article हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.