Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं : एकनाथ शिंदे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं : एकनाथ शिंदे

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं : एकनाथ शिंदे

     

    वडनगर (गुजरात), 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आगे ले जाने के अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों पर ‘‘ध्यान तक नहीं देते’’।

    मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मेहसाणा के वडनगर में आयोजित एक बड़े ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल हुए शिंदे से, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा मोदी, भाजपा और महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार पर लगातार किए जा रहे हमलों के बारे में सवाल पूछा गया था।

    शिंदे ने कहा, ‘‘वे मोदी जी पर कितने ही आरोप लगाते रहें, लेकिन वह उनकी ओर देखते तक नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे ले जाने के लिए केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं और आरोपों पर कभी ध्यान नहीं देते।’’

    उन्होंने हाथी के चलने और पीछे से होने वाली आवाजों वाली कहावत का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

    शिंदे ने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना और आरोप लगाना है, जबकि सरकार का काम विकास करना और लोगों के जीवन में बदलाव लाना है।

    उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष हम पर भी आरोप लगाता रहता है लेकिन हम अपना काम करते रहते हैं। हम उनके आरोपों का जवाब अपने काम से देते हैं, बस।’’

    शिंदे की शिवसेना महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार का हिस्सा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना से दोनों राज्यों को बहुत लाभ होगा और आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने इसके काम को रोक दिया था।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 2022 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने उस रुकावट को दूर किया। मैंने रोक हटा दी। इसके बाद बुलेट ट्रेन का काम तेजी से आगे बढ़ने लगा। इस परियोजना से केवल गुजरात और मुंबई को ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को बहुत लाभ मिलेगा।’’

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर कार्यपालिका में 25 सफल वर्ष पूरे किए हैं।

    मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था और बृहस्पतिवार को वह 76 वर्ष के हो गए। वह सात अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 वर्ष पूरे करेंगे।

    उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी और 2014 में प्रधानमंत्री बने थे।

    शिंदे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की 12.5 करोड़ जनता की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं अपनी और अपनी पार्टी की ओर से भी प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस स्टैंड के पीछे कुएं में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई दोस्तों पर हत्या की आशंका।
    Next Article धोखे से बेटे की कराई अपनी कथित प्रेमिका से शादी, विरोध करने पर पिता ने कट्टे से किया जानलेवा हमला

    Related Posts

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    October 11, 2026

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    October 11, 2026

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टंडवा में हाईवा वाहन चोरी, मालिक ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

    55 वर्षों से मां दुर्गा की आराधना करा रहे पंडित शक्ति पोदो मजूमदार, भक्ति और समर्पण की मिसाल

    संस्था के नाम पर बैठक और चंदा वसूली करने पर होगी कानूनी कार्रवाई, मां रंकिणी घाट समिति ने जारी किया नोटिस

    महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

    योगी की अखिलेश को चुनौती, बोले अयोध्या से दोनों लड़कर आजमा लें किस्मत

    चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप, कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी

    देल्हो घाटी में फ्लाई ऐश लदे हाइवा ने ब्रेकडाउन कोयला वाहन में मारी टक्कर, चालक घायल

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    गोल्ड मेडल गले में, ट्रॉली हाथों में: आखिर खिलाड़ियों के सम्मान में सिस्टम पीछे क्यों?

    सेवक कभी मालिक नहीं हो सकता: लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.