Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर 2 अक्टूबर संवाददाता प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का कार्यकाल पूरा होने पर आज विघटन हो गया। नई कमिटी का गठन 20 अक्टूबर तक करने का निर्णय लिया गया। यह गठन विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत होगा जिसके तहद पदाधिकारीयों का चुनाव गुप्त मतदान से कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र की जाएगी। आज चेम्बर भवन में हुई प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर की एजीएम में यह निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य ब्रज भूषण सिंह ने की। उनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभा ने इसके लिये उन्हें अधिकृत किया। अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल और महासचिव अंजनि पांडेय ने वर्तमान कमिटी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर त्यागपत्र की घोषणा की. चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिये एक चुनाव समिति का गठन किया गया जिसमें ब्रजभूषण सिंह अध्यक्ष, अरिंदम सिन्हा , आनंद कुमार, देवानंद सिंह,अरुण कुमार सिंह, शशिभूषण कुमार और कुमुद जेना को भी सदस्य नामित किया गया.

     

    यह समिति चुनाव की तिथि, उसके पूर्व नामांकन और नामांकन वापसी आदि की तिथि घोषित करेगी.

     

    बैठक शुरु होने के पूर्व महासचिव अंजनी पांडेय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन सभा ने हाथ उठाकर किया.

     

    बैठक में राजेश लाल दास, देवानंद सिंह, शशिभूषण, मंतोष, मनोज सिंह, सीएच राममूर्ति, संदीप सावर्ण, विनय पूर्ति, इंद्रजीत सिंह पिंटू, रत्नेश तिवारी, रुपेश, अरिंदम सिन्हा, मुरारी सिंह आदि ने अपने विचार रखे और नई कमिटी के गठन हेतु मनोनयन के बजाय निर्वाचन की आवश्यकता बताई. सभा में मंच पर मौजूद वरिष्ठ सदस्य आनंद कुमार, जय प्रकाश राय, अरिंदम सिन्हा, सिद्धिनाथ दूबे ने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा पिछले तीन वर्षों में किये गये कार्यकाल पर संतोष व्यक्त किया और पूरी कमिटी को बधाई दी. पूरी बैठक अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई.
    बैठक में बड़ी संख्या में शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार मौजूद थे।

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के चुनाव की घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती का कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Next Article रन फॉर सद्भावना में एकता और सद्भावना का संदेश देने हजारों बच्चों ने लगाई दौड़

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.