Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

    नयी दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को उनके स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए।

     

     

    इस मौके पर ‘सदैव अटल’ में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। इनके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दलों से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) से जीतन राम मांझी ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

    श्रद्धांजलि सभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा वाजपेयी की दत्तक पुत्री के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है क्रिसमस
    Next Article पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी, प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.