Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर के दौरे पर , स्काईवॉक का लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम में लेंगी भाग
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर के दौरे पर , स्काईवॉक का लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम में लेंगी भाग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर के दौरे पर , स्काईवॉक का लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम में लेंगी भाग
    कश्मीर के अपने पहले दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंची है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया है। वह आज कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
    स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति
    वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज तकनीकी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया। इस अवसर पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

     

     

     

    बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
    तकनीकी हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे बादामी बाग सैन्य छावनी स्थित चिनार कोर मुख्यालय पहुंची। उन्होंने वहां बलिदानी स्मारक स्थल पर देश की एकता अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले जवानों और अधिकारियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने उत्तरी कमान प्रमुख व सेना के अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की और कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची।

     

    राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पहुंची कश्मीर पहुंची मुर्मू
    कश्मीर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु का यह पहला दौरा है। बुधवार 11 अक्टूबर को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के अलावा विभिन्न विषयों में स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति की मौजूदगी में वर्ष 2021 से 2023 तक 53523 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

     

     

    डल झील में शिकारा का करेंगी सैर
    दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्थानीय अनुसूचित जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधियों के अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से भी संवाद करेंगी। यह संवाद राजभवन में ही होगा। वह डल झील में शिकारा की सैर भी करेंगी।

    माता वैष्णो के दरबार जाएंगी राष्ट्रपति
    बुधवार की रात को ही उपराज्यपाल राष्ट्रपति के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। अगली सुबह वीरवार 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली रवाना होने से पूर्व श्री माता वैष्णो देवी के दरबार की यात्रा भी करेंगी। वह भवन परिसर में पार्वती भवन और स्काईवाक का लोकार्पण करेंगी और उसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगी।

     

     

     

    सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
    राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद सुरक्षा व्यवस्था के अलावा राष्ट्रपति के दौरे के संदर्भ में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े बंदोबस्त की लगातार निगरानी और समीक्षा कर रहे हैं। पुलिस महानिदेश्का दिलबाग सिंह ने आज लगातार दूसरे दिन संबंधित अधिकारियों से कश्मीर में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
    चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहें सुरक्षाकर्मी
    कश्मीर विश्वविद्यालय के भीतर और बाहर ही नहीं बल्कि आस पास के इलाकों में भी बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों द्वारा औचक तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

     

     

     

    ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
    शहर में आने जाने के विभिन्न रास्तों और घाटी में सभी प्रमुख सड़कों पर विशेष नाके लगाए गए हैं,जहां तैनात सुरक्षाकर्मी वाहनों और उनमें बैठे लोगों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही चिह्नित स्थानों पर क्यूएटी और क्यूआरटी दस्ते तैनात किए गए हैं। सभी अल्पसंख्यक बस्तियों और बाहरी श्रमिकों वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की गश्त विशेष तौर से बढ़ाई गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसांगठित कामगार यूनियन के प्रयास से मृत हैदर अली के परिवार को मिला पांच लाख मुआवजा
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे जमशेदपुर ,एक्सएलआरआई के प्लैटिनम जुबिली समारोह में की शिरकत

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.