Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

    एकता नगर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर (पूर्व में केवड़िया) में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    गुजरात के चार दिवसीय दौरे पर आईं मुर्मू राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के अलावा वह कच्छ और धोलावीरा भी जाएंगी। राष्ट्रपति बुधवार रात एकता नगर पहुंचीं।

     

    भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने पोस्ट किया गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू ने केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दौरा किया और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

    गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने सरदार सरोवर बांध और एकता नगर में जंगल सफारी पार्क का भी दौरा किया।

    विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति को बांध निर्माण के दौरान आई कठिनाइयों, इसमें संग्रहित पानी की बड़ी मात्रा, दिन भर में बिजली उत्पादन, इसके नहर नेटवर्क और गुजरात एवं अन्य राज्यों के लोगों को इससे कैसे लाभ मिल रहा है, इस बारे में जानकारी दी गई।’’

     

     

    प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

    विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 28 फरवरी को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बाद में वह कच्छ जिले के भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक मार्च को मुर्मू कच्छ में हड़प्पा युग के पुरातात्विक स्थल धोलावीरा का दौरा करेंगी जिसे यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन) ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपदा में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
    Next Article विरोधियों ने महाकुंभ के दुष्प्रचार का कोई मौका चूका नहीं: योगी आदित्यनाथ

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.