Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत एकल दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत एकल दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों जोरों पर, बाल राधा कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता समेत एकल दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होंगे आयोजित, मंदिर कार्यालय से ले सकते हैं फॉर्म।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। जन्माष्टमी पर शहर के सैकड़ों बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण करेंगे, जबकि सूर्य मंदिर परिसर में सैकड़ों प्रतिभागी सामूहिक नृत्य से समां बांधेंगे। वहीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें पुरुष व महिलाएं अलग-अलग भाग लेंगे। तीनों प्रतियोगिता में से तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सूर्य मंदिर कमेटी, सिदगोड़ा की ओर से नकद राशि व पुरुस्कार प्रदान की जाएगी। सूर्य मंदिर समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जन्माष्टमी की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 5 से 7 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को सूर्य मंदिर परिसर में शाम 5 बजे बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का फाइनल और 7 सितंबर को शाम 6 बजे सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल होगा। जिनमें चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके साथ ही, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलायें अलग-अलग भाग लेंगे जिसका आयोजन 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

     

     

     

    सूर्य मंदिर कार्यालय से मिलेगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का फॉर्म: सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए इक्षुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और संध्या 4 से 8 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर एवं विवरण भरकर जमा कर सकते हैं। बाल राधाकृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन 5 सितंबर को संध्या 5 बजे और फाइनल 7 सितंबर को शाम 5 बजे होगा। जिसके फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर संध्या 7 बजे है। सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन 6 सितंबर को संध्या 5 बजे एवं फाइनल 7 सितंबर को संध्या 6 बजे से होगा। इसके फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर संध्या 7 बजे है। वहीं, एकल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का फाइनल 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा। इसके फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर संध्या 7 बजे तक है। बताया कि फॉर्म संबंधी जानकारी एवं फॉर्म प्राप्ति के लिए रमेश तिवारी, मोबाइल नंबर- 9204602790 एवं रंजन सिन्हा, मोबाइल नंबर- 8877194545 पर संपर्क कर सकते हैं।

     

     

     

    आयोजन को लेकर बनाये गए प्रभारी: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिनमें बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, अखिलेश चौधरी, रूबी झा एवं कंचन दत्ता को बनाया गया है। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल एवं प्रमोद मिश्रा एवं एकल दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के प्रभारी अमरजीत सिंह राजा, शशिकांत सिंह, प्रेम झा एवं कृष्णमोहन सिंह बनाये गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचा जिला प्रशासन ‘ग्रामीण राशन, पेंशन, आवास योजना से हुए आच्छादित’
    Next Article जिओ फाइबर में काम के दौरान घायल आदिवासी युवक गुलशन बोपाई का टाटा मुख्य अस्पताल में हुआ निधन

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.