गोविन्द कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी ,बेगुसराय:प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी काफी जोर शोर से शुरु हो गई । 15 अक्टूबर से शुरु होने वाली शारदीय नवरात्रा में अब कुछ ही दिन शेष बच गए है। जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलो पर तैयारी काफी जोर शोर से शुरु हो गई है । वही क्षेत्र के छतौना गांव में बास बल्ले से मुख्य द्वार और पंडाल का नक्शा बनाया जा रहा है । मां दुर्गा के साथ कई देवी देवता का भी भव्य प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। जैसे जैसे जैसे नवरात्र का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही दुर्गा पूजा की तैयारी काफी बढ़ती जा रही है । ग्रामीणों ने बताया कि पूजा कई साल से किया जा रहा था लेकिन कुछ सालो से माता की कृपा से विस्तृत पूजा की जा रही है । मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ साथ गणेश जी, मां सरवस्ती,मां काली,लक्ष्मीजी कार्तिकेय का प्रतिमा बनाया जा रहा है । सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी रूप रेखा तैयार किया जा रहा है । माता की काफी कृपा है, जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है वो मां दुर्गा की कृपा से पुरा हो जाता है ।

