Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रणय ने अंतिम 8 के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन को हराया, पदक किया पक्का
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    प्रणय ने अंतिम 8 के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन को हराया, पदक किया पक्का

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रणय ने अंतिम 8 के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन को हराया, पदक किया पक्का

    एच एस प्रणय ने पूरी ऊर्जा झोंकते हुए पिछले दो बार के चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 68 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत का एक पदक पक्का कर दिया है. प्रणय ने इस रोमांचक मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एक्सेलसेन को 13-21, 21-15, 21-16 से हराया. अपना पहला पदक पक्का करने के बाद उन्होंने कहा ,‘यस. आखिर मेरे पास अब वर्ल्ड चैम्पियनशिप का एक पदक होगा.

     

     

     

    एक्सेलसेन अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे थे लिहाजा प्रणय पर भारी दबाव था. उन्होंने कहा ,‘मैंने सोचा कि मैं खुद पर नियंत्रण तो रख ही सकता हूं. इसके अलावा कुछ और नहीं सोच रहा था. बस यही दिमाग में था कि अगले पांच अंक कैसे लेने हैं.’ केरल के 31 वर्ष के प्रणय ने विश्व चैम्पियनशिप में भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी रखते हुए देश का 14वां पदक पक्का किया.

     

     

     

    वह इस सत्र में मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 में उपविजेता रहे.भारत के लिए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने पांच पदक जीते हैं जिनमें से 2019 में मिला स्वर्ण शामिल है. साइना नेहवाल ने एक रजत और एक कांस्य, किदाम्बी श्रीकांत ने रजत, लक्ष्य सेन, बी साइ प्रणीत और प्रकाश पादुकोण ने कांस्य पदक जीते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 , ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन
    Next Article PM मोदी ने ISRO से किए तीन बड़े एलान-तिरंगा, शिवशक्ति और नेशनल अंतरिक्ष दिवस

    Related Posts

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.