Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपरबेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के खिलाफ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपरबेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के खिलाफ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपरबेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के खिलाफ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय महिला पॉलीटेक्निक गम्हरिया के प्रांगण में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उपरबेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के खिलाफ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के सहारे नशा मुक्त भारत अभियान को प्रदर्शित किया। इसमे उन्होंने नशा से होने वाले नुकसान तथा उनसे होने वाली सामाजिक बुराइयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर संस्थान के ऑडिटोरियम में छात्राओं के नशा मुक्त भारत पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे छात्राओं ने नशा कैसे समाज में विकृति फैलाता है, इसपर ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार ने कहा कि नशा हमारे युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेल रहा है। इसपर रोक लगाना आवश्यक है।पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नन्दिनी स्वर्णकार, दूसरा स्थान प्रिया मार्डी तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सुमन महतो व परी कुमारी को प्राप्त हुआ। उसी प्रकार, भाषण प्रतियोगिता में नन्दिनी स्वर्णकार प्रथम, तनीषा महतो द्वितीय तथा परी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इन सभी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंच संचालन संस्थान की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा साक्षी वर्मा ने किया। इस मौके पर संस्थान के सुबोध कुमार, बिहारी गोंड, बिष्णु शंकर, शिव सागर प्रसाद, श्री राम समेत कई अध्यापक व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

    उपरबेड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा के खिलाफ पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
    Next Article सेवानिवृत शिक्षक असित कुमार मंडल के याद में स्मरणसभा का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.