Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका
    Headlines राष्ट्रीय

    कश्मीर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कश्मीर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका

    वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के पारित होने के खिलाफ श्रीनगर में शुक्रवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विरोध मार्च को पुलिस ने रोक दिया, पार्टी कार्यालय पर अवरोधक लगा दिए गए और प्रदर्शनकारियों को परिसर के अंदर ही रोक दिया।

    पार्टी महासचिव खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पीडीपी के अनेक कार्यकर्ता इस अधिनियम के पारित होने के विरोध में यहां शेर-ए-कश्मीर पार्क के समीप पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए।

    यह अधिनियम पिछले सप्ताह पारित हुआ था।

    पीडीपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से बाहर निकलकर शहर के केंद्र की ओर मार्च करने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों के एक दल ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस ने गेट पर अवरोधक लगा दिए, जिससे प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया गया।

    प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनपर ‘हम वक्फ विधेयक को अस्वीकार करते हैं’ और ‘नेकां (नेशनल कॉन्फ्रेंस) की चुप्पी आपराधिक है’ जैसे संदेश लिखे हुए थे।

    उन्होंने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को निरस्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक तितर-बितर हो गए।

    पत्रकारों से बात करते हुए आलम ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम वक्फ विधेयक का विरोध करना चाहते थे। हम समझते हैं कि समाज का कोई भी वर्ग इस विधेयक को स्वीकार नहीं करता। जिस तरह से इसे आधी रात को संसद में पारित किया गया, हम उसे अस्वीकार करते हैं।’’

    पीडीपी महासचिव ने कहा कि देश के मुसलमानों के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दृष्टिकोण निंदनीय है, लेकिन इस मुद्दे पर नेकां की आपराधिक चुप्पी खेदजनक है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम इस अधिनियम को पारित करने में नेकां की भूमिका की निंदा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि नेकां लोगों को मूर्ख बना रही है।

    कश्मीर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ पीडीपी के मार्च को पुलिस ने रोका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेजन ने ब्रिस्कपे को भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में दी मान्यता
    Next Article गुंडा बिहार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर 20 हाथियों का झुंड देखा गया, हादसे की आशंका बढ़ी

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.