
1 देशी कट्टा, 1 गोली एवं 7 गोली का खोखा जप्त ,अपराधी गिरफ्तार ।
चन्दन शर्मा की।रिपोर्ट
बेगूसराय: नीमाचाँदपुरा थाना अन्तर्गत अझौर चौक के पास बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस ने विफल करने में सफलता प्राप्त की है ।इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बतलाया है कि
28 अक्तूबर 023 को समय करीब 21:10 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नीमाचाँदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर चौक के पास, पान की गुमटी में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ है तथा किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। प्राप्त गुप्त सूचना को को दिया गया जिसके आलोक में निर्देशा अनुसार पु०अ०नि० अजय कुमार, नीमाचांदपुरा थाना एवं सशस्त्र बल नीमाचांदपुरा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अझौर चौक के पास पान गुमटी की घेराबन्दी करते हुए खदेड़ कर अपराधी रंजन बेलदार पे० स्व० सत्तन बेलदार सा० अझोर वार्ड नं0 11 -निमाचांदपुरा जिला- बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया एवं पान गुमटी की तलाशी के क्रम में 1 देशी कट्टा, 1 जिन्दा कारतूस एवं 7 गोली का खोखा जप्त किया गया।गश्ती टीम के द्वारा ससमय की गई त्वरित कार्रवाई के कारण 1 अपराधकर्मी को 1 अवैध देशी कट्टा, 1 कारतूस एवं 7 गोली का खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके कारण बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया।गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

