Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • क्रशर एवं माईस से लूटे गये मोबाईल, घटना में प्रयुक्त हथियार, चितकबरा वर्दी तथा T.S.P.C एरिया कमांडर पंकज जी मो0नं0-9244656734 लिखा हुआ नक्सली पर्चा को जप्त किया गया
    • माईस में आकर टी०एस०पी०सी० एरिया कमाण्डर के नाम पर कर्मचारियों को डरा धमका कर लेवी की माँग करने एवं मोबाईल लूट कर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गढ़वा : आवेदक मोहन मुरारी देव, उम्र 40 वर्ष, पे०-विजय प्रताप सिंह, सा०-गहोरा, पो०-बभण्डी, जिला-पलामू, वर्तमान में शशि अंजनी कुमार, ग्राम-गासेदाग स्थित क्रसर प्लांट एवं माईस का देख-रेख करते हैं, के लिखित आवेदन के आधार पर रंका थाना कांड सं0-42/2025, दिनांक-18.03.2025, धारा-303 (2)/308(3)/308 (4) बी०एन०एस० एवं 17 C.L.A एक्ट के अन्तर्गत तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध दिनांक-16.03.2025 को रात्रि में माईस में आकर टी०एस०पी०सी० एरिया कमाण्डर के नाम पर कर्मचारियों को डरा धमका कर लेवी की माँग करने एवं मोबाईल लूट कर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक (अभियान), गढ़वा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त कांड के अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा क्रशर एवं माईंस के मालिक को बार-बार लेवी का माँग करने एवं नहीं देने पर काम बन्द करने तथा गोली मारकर जान से मारने, आगजनी, तोड़-फोड़ करने की धमकी दिया जा रहा था। कांड के उद्भेदन हेतु गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये तकनीकी शाखा के सहयोग से अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु उनके गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक-28.03.2025 को माईनिंग स्थल के आस-पास उक्त अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा पुनः क्रेशर एव माईस में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए क्रशर एवं माईंस में उपयोग किये जाने वाले वाहनों को जलाने एवं दहशत फैलाने के उद्देश्य से एकत्रित होने की सूचना मिल रही थी। उक्त गठित छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्रा०अभि० 1. शाहिद अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-स्व० मुर्ताज अंसारी, सा०-कुटी, थाना-रमकण्डा, जिला गढवा, 2. अशोक सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पे०-स्व० भोला सिंह, सा०-नौका, थाना-भण्डरिया, जिला-गढ़वा एवं 3. मकदस अंसारी, उम्र करीब 21 वर्ष पे० रोजिद अंसारी, सा०-छपरदागा, थाना-डण्डा, जिला-गढ़वा को दिनांक-28.03.2025 को ग्राम गासेदाग स्थित क्रशर एवं माईंस के नजदीक जंगल के पास प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित पकड़ा गया तथा उनके निशानदेही पर क्रशर एवं माईस से लूटे गये मोबाईल, घटना में प्रयुक्त हथियार, चितकबरा वर्दी तथा T.S.P.C एरिया कमांडर पंकज जी मो0नं0-9244656734 लिखा हुआ नक्सली पर्चा को जप्त किया गया है। गिरफ्तार तीनों अपराधकर्मी द्वारा उक्त घटना में अपनी संलिप्तता होने की बात स्वीकार की गई है।
    इस घटना मुख्य सरगना शाहिद अंसारी है, जो अपने आप को T.S.P.C एरिया कमांडर पंकज जी बताते हुए एक नक्सली पर्चा क्रेशर तथा स्टोन माईंस के पास चिपकाया था तथा दहशत फैलाकर एवं धमकी देकर क्रेशर एवं माईंस के मालिकों से लेवी की माँग हमेशा कर रहा था एवं इसका पूर्व का भी अपराधिक इतिहास रहा है।

    * गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता :-
    (1) शाहिद अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पे०-स्व० मुर्ताज अंसारी सा०-कुटी थाना रमकण्डा, जिला-गढवा,
    (2) अशोक सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पे०-स्व० भोला सिंह, सा०-नौका, थाना-भण्डरिया, जिला-
    गढ़वा (3) मकदस अंसारी, उम्र करीब 21 वर्ष, पे० रोजिद अंसारी, सा०-छपरदागा, थाना-डण्डा, जिला-
    गढ़वा
    * बरामद सामानों की सूची :-
    (1) .315 बोर का देशी कट्टा,
    (2) एक TOY GUN,
    (3) लूटा गया दो मोबाईल,
    (4) 07 अदद T.S.P.C एरिया कमांडर पंकज जी मो0नं0-9244656734 लिखा हुआ पर्चा,
    (5) तीन चितकबरा टी-शर्ट,
    (6) काला गमछा दो पीस तथा आसमानी गमछा एक पीस
    (7) घटना में प्रयुक्त TVS राईडर मोटरसाईकिल
    * छापामारी दल :-
    1. श्री राहुल देव बड़ाईक, पुलिस अधीक्षक (अभियान), गढ़वा,
    2. श्री रोहित रंजन सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका,
    3. श्री चिरंजीव मंडल, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, गढवा,
    4. पु०नि० सुभाष कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल,
    5. पु०अ०नि० चेतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, रंका,
    6. पु०अ०नि० सुरेन्द्र सिंह कुंटिया, थाना प्रभारी, रमकण्डा,
    7. पु०अ०नि० अनिल हेम्ब्रम, रंका थाना,
    8. स०अ०नि० राजेश कुमार झा, रंका थाना,
    9. सशस्त्र बल, रंका एवं रमकण्डा थाना,
    10. आरक्षी-07 नरेश मांझी तकनिकी शाखा, गढ़वा,
    11. आरक्षी-331 श्याम बिहारी यादव, तकनीकी शाखा, गढ़वा
    12. आरक्षी-198 पवन कुमार यादव, तकनीकी शाखा, गढ़वा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछापेमारी में उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर गिरफ्तार
    Next Article हनुमान भजन “पटना के मंदिर” का विमोचन सरयू राय करेंगे

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.