Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिरोशिमा में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, रूस-यूक्रेन जंग के बीच पहली बैठक
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हिरोशिमा में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, रूस-यूक्रेन जंग के बीच पहली बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिरोशिमा में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, रूस-यूक्रेन जंग के बीच पहली बैठक
    नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है. रूस के साथ जंग के बीच ये पहली बार है जब दोनों देश के प्रमुख मिले हैं. मुलाकात दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे. भारत, अमेरिका समेत दुनिया के ताकतवर नेता यहां जी7 शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे हुए हैं. इससे पहले पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई है.

    इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फूमियो किशिदा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. भारत और यूक्रेन के वरिष्ठ राजनयिकों के बीच विचार-विमर्श की एक श्रृंखला के बाद मोदी और जेलेंस्की के बीच बैठक निर्धारित की गई थी.

     

     

     

    यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला

    वलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए एक बड़ा मसला है. इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर है. मैं इसे सिर्फ एक मुद्दा नहीं मानता बल्कि मेरे लिए यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है. भारत और मैं युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे.

    पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं

    पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद पीएम मोदी और ज़ेलेंस्की के बीच यह पहली आमने-सामने की बैठक थी. पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हिरोशिमा पहुंचे. शक्तिशाली समूह के वर्तमान अध्यक्ष जापान के निमंत्रण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति भी जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

     

     

     

    गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में रूस ने विशेष सैन्य अभियान का नाम देते हुए यूक्रेन पर हमला कर दिया था. यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से पीएम मोदी मोदी और जेलेंस्की के बीच कई बार फोन पर बात हुई. फोन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से युद्ध रुकवाने की अपील की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानी की समस्या एवं इससे निजात पाने को लेकर नलहाटी पंचायत में मुखिया संघ अध्यक्ष ने किया बैठक
    Next Article सरायकेला पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय लूट एवं छिनतई गिरोह का उद्भेदन, प्रोफेशनल तजिले के कई कांडों में मोहम्मद हुसैन की थी संलिप्तता

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.