Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस पूर्वी राज्य के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

     

     

    दशकों तक कांग्रेस-विरोधी गठबंधनों के अहम सदस्य रहे स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे।

    उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में अपने पिता के निधन के बाद बीजू जनता दल की स्थापना की और वह 2000 से 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।

     

     

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बीजू बाबू को आज उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हम सभी याद करते हैं। वह लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध थे और आपातकाल के मुखर विरोधी भी थे।”

    प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि देश की कृषि और किसान भाई-बहनों के कल्याण के साथ-साथ गांवों के विकास में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, “भाजपा के कर्मठ नेता और सरकार में मेरे सहयोगी शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की कृषि और किसान भाई-बहनों के कल्याण के साथ-साथ गांवों के विकास में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से उनके दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना।”

    चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं योगी : अखिलेश
    Next Article झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.