Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के चार सौ से अधिक स्थानों पर किया लाइव प्रसारण, उत्साहित दिखे भाजपा कार्यकर्ता, लगे मोदी-मोदी के नारे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के चार सौ से अधिक स्थानों पर किया लाइव प्रसारण, उत्साहित दिखे भाजपा कार्यकर्ता, लगे मोदी-मोदी के नारे

    News DeskBy News DeskApril 30, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के चार सौ से अधिक स्थानों पर किया लाइव प्रसारण, उत्साहित दिखे भाजपा कार्यकर्ता, लगे मोदी-मोदी के नारे

    ● बिरसा मुंडा टाउन हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पटमदा में सांसद विद्युत वरण महतो, बागबेड़ा में पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं भुइयांडीह पार्क में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने हजारों कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के साथ सुनी मन की बात।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यकम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का लाइव प्रसारण चार सौ से अधिक स्थानों पर किया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी की। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के 28 मंडलों के हजारों बूथों पर आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गत बिरसा मुंडा टाउन हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पटमदा के महुलबना पंचायत में सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधानसभा के बागबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत साई मंदिर सभागार में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भुइयांडीह पार्क में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत उत्सव भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं साकची धालभूम क्लब में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, घोड़ाबांधा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा, मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी जितेंद्र राय, भाजयुमो जमशेदपुर के द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों ने विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वीं मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ता के संग आमजन व बूथ समिति के कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख शामिल हुए।

    बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मन की बात के 100वें एपिसोड पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के दिन शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम एक अनुठा और अपनी तरह का पहला रेडियो कार्यक्रम है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र निर्माण के लिए जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से न केवल राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की जानकारी देते हैं बल्कि लोगों को प्रेरित, आग्रह तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा भी करते हैं। पिछले साढ़े आठ वर्षों में मन की बात कार्यक्रम समाज के सभी क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों की अपनी राय, चिंताओं, सुझावों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बना है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के परिर्वतन के उत्प्रेरक के रूप में स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा अभियान, कोविड 19 टीकाकरण अभियान, वोकल फ़ॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेकों अभियान के माध्यम से जनभागीदारी का आग्रह कर इसे जनांदोलन बना दिया। पूर्व सीएम ने मन की बात के सफलतापूर्वक आयोजन पर जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा एवं पूरे कोल्हान के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि मन की बात कार्यक्रम के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी देशवासियों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं। हम सभी को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करना चाहिए।

    पटमदा मंडल के महुलबना पंचायत में हजारों ग्रमीणों के संग मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता के साथ सीधा संवाद का माध्यम और लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। वर्ष 2014 में शुरू हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है, जिनके पास पहुंचना अत्यंत कठिन समझा जाता था। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने वाले लोगों को नायक के रूप में देश की जनता से अवगत कराते हैं जिससे अन्य लोगों में भी अच्छे और रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा को बल मिलता है।

    अपने गृह मंडल सीतारामडेरा के भुइयांडीह स्थित पार्क में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम का वृहद रूप में आयोजन किया गया। जहां हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने बड़े एलईडी स्क्रीन पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वीं कड़ी को पूरे तन्मयता एवं एकाग्रता के साथ सुना। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर में कार्यक्रम की सफलता को लेकर बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किये गए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात के जरिए जनता से सीधे संवाद को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इस प्रकार से कोई प्रधानमंत्री जनता से सीधे संवाद स्थापित कर देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है।

    *विभिन्न मंडल अंतर्गत हजारों बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण:* जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के हजारों बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत सभी बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी सह प्रभारी समेत बूथों के सदस्यगण एवं आम नागरिक मौजूद रहे। वहीं, जमशेदपुर के दर्जनों गैर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात का समारोहपूर्वक आयोजन कर सामूहिक रूप से श्रवण किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात सुनने उमड़ी लोगों की भीड़
    Next Article नाला प्रखंड के केबलजुड़िया गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.