Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी

    खजुराहो: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी।

    प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को भी ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया।

     

    केंद्रीय जलशक्ति सी.आर. पाटिल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी को क्रमशः बेतवा और केन नदियों के जल से भरे दो कलश सौंपे, जिन्हें मोदी ने महत्वाकांक्षी परियोजना की सांकेतिक शुरुआत करते हुए परियोजना के एक मॉडल पर डाला।

    अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के दस जिलों के करीब 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर कुल 44,605 ​​करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

    अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से 2,000 गांवों के करीब 7.18 लाख किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इससे 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा भी पैदा होगी।

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर उनकी स्मृति में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी किया।

    तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने सिंचाई जरूरतों के साथ-साथ बाढ़ से निपटने के लिए नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहो कार्यक्रम में 437 करोड़ रुपये की लागत से 1,153 अटल ग्राम सेवा सदनों के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद निर्मल महतो की 74 वों जयंती पर मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, इंचागढ़ विधायिका सविता महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने दिया श्रद्धांजलि
    Next Article सुशासन, जन कल्याण के प्रति वाजपेयी का समर्पण भावी पीढ़ियों को राह दिखाता रहेगा: अमित शाह

    Related Posts

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    May 25, 2026

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन लाख में बिक कर भारत पाकिस्तान बॉर्डर के पास पहुंच गई सिमडेगा की बेटी, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.