Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है अवार्ड
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है अवार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है अवार्ड
    नई दिल्ली. विदेश में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका फिर बजा है. अमरीका के बाद इजिप्ट के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्त्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को यह सम्मान दिया.

    पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल अवार्ड मिलना बड़ी बात है. इस सम्मान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मिस्त्र की 1000 साल पुरानी अल हकीम मस्जिद भी पहुंचे. जो दाऊदी बोहरा समाज का काहिरा में स्थित प्रसिद्ध मस्जिद है.

     

     

    जानिए क्या है मिस्त्र का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल
    ऑर्डर ऑफ द नाइल मिस्त्र का सर्वोच्च सम्मान है. इसे उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को प्रदान किया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं. मिस्र ने 1915 में ऑर्डर ऑफ द नाइल की शुरुआत की गई थी. बाद में राजशाही समाप्त होने के बाद 1953 में इस सम्मान का पुर्नगठन किया गया था.

    जानिए ऑर्डर ऑफ नाइन की खासियत

    ऑडर ऑफ नाइन सम्मान एक शुद्ध सोने का हार की तरह होता है. इसमें सोने के तीन वर्गाकार टुकड़े लगे होते हैं. इसपर फिरोजा और माणिक से सजाए गए सोने के फूल की तीन इकाइयां जुड़ी होती है. इन तीनों इकाइयों को अलग-अलग मतलब होता है.

    पहली इकाई राज्य को बुराईयों से बचाने के विचार से मिलती-जुलती है, दूसरी इकाई नील नदी द्वारा लाई गई खुशी और समृद्धि और तीसरी इकाई धन और सहनशक्ति की परिचायक होती है. मालूम हो कि यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. इससे पहले 12 अलग-अलग देशों ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है.

     

     

    हेलियोपोलिस कब्रिस्तान भी पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा किया. जहां उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. मालूम हो कि 27 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री मिस्त्र पहुंचा है. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी ने 26 जनवरी को भारतीय गणतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होते समय पीएम मोदी को इस दौरे के लिए आमंत्रित किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया गया पर्यवेक्षण
    Next Article चारधाम यात्रा: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.