प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कृषि कानून के विषय में फैल रहे भ्रम को दूर किया है – भरत सिंह
कांग्रेस जैसी पार्टियां आंदोलनजीवियों की भूमिका निभा रही है – भरत सिंह
जमशेदपुर 10 फरवरी – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण को नए कृषि कानून पर उठ रहे सवालों का सही जवाब बताया! श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आज के संवाद से कृषि कानून के खिलाफ फैला रहे सारे भ्रम स्पष्ट हो गए हैं, साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि यह नया कृषि कानून राष्ट्र एवं राष्ट्र के किसानों के हित में है जिससे राष्ट्र के किसानों को आने वाले समय में है निसंदेह फायदा होगा! नए कृषि कानून से मंडी व्यवस्था को खत्म नहीं किया गया है बल्कि मंडी के साथ-साथ एक वैकल्पिक खुला बाजार चालू किया गया है ताकि राष्ट्र के किसानों को अधिक से अधिक फायदा मिल सके! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज हमें आंदोलन की पवित्रता तथा आंदोलनकारियों और आंदोलनजीवियों के बीच में फर्क समझा दिया है! इसलिए अब भी यदि इस नए कृषि कानून का विरोध होता है तो राष्ट्र के लोगों को निसंदेह इन आंदोलनजीवियों का साथ नहीं देना चाहिए!