Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोदी ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोदी ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात

    News DeskBy News DeskJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोदी ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात

    नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

    हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में तीसरा कार्यकाल हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की धनखड़ से यह पहली मुलाकात थी।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने मोदी को एक पुष्पगुच्छ भेंट किया, जिसमें कमल के तीन फूल थे। उनके मुताबिक यह पुष्पगुच्छ मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रतीक के रूप में उन्हें भेंट किया गया।

    सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को राजस्थान के झुंझुनू जिले के चिड़ावा का प्रख्यात पेड़ा और मेरठ का गुड़ भी परोसा गया, जो उस क्षेत्र का प्रमुख कृषि उत्पाद है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और पूरे मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया।

    राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और प्रधानमंत्री से नयी सरकार के गठन तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

    भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा में अपने दम पर 240 सीटें जीती हैं जबकि उसके नेतृत्व वाले राजग को स्पष्ट बहुमत मिला है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल कीं।

    प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मोदी ने की उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने लगाये फलदार पौधे
    Next Article जमशेदपुर सोनारी कागल नगर बाजार मे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नवीनतम लक्ष्मी मेडिकल का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.