Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तान का मुरीद भी बता दिया है। दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान में इमरान सरकार के पूर्व मंत्री रहे चौधरी फवाद हुसैन ने राहुल गांधी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था और राहुल गांधी की तारीफ की थी। अब इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

    शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला- पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद शहर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जब कांग्रेस कमजोर हो रही है, यहां कांग्रेस मर रही है तो पाकिस्तान को रोना आ रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

    कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है- पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस बात से कोई आश्चर्य नहीं होता है क्योंकि, हम पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस की साझेदारी का पर्दाफाश हो गया है। यह दिखाता है कि देश के दुश्मन भारत में मजबूत नहीं बल्कि कमजोर सरकार चाहते हैं।

    वोट जिहाद पर भी भड़के पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने अपनी रैली में सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अब विपक्षी गठबंधन वोट जिहाद का आह्वान कर रहा है। पीएम ने कहा कि हमने अब तक लव जिहाद और लैंड जिहाद के बारे में सुना है। लेकिन अब एक शिक्षित मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति द्वारा वोट जिहाद की अपील की जा रही है। पीएम ने रैली में आए लोगों से कहा कि आप सभी जानते हैं कि जिहाद का अर्थ क्या है। कांग्रेस के किसी भी नेता ने इसकी निंदा नहीं की है

    शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला:पीएम मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेठी और रायबरेली सीट से गांधी परिवार नहीं लड़ेगा चुनाव !
    Next Article रांची लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ के नामांकन में रांची पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.