Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा का संकल्प : काले 
    Breaking News Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा का संकल्प : काले 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा का संकल्प : काले

    हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल सेवा अभियान निरंतर जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ परिवार द्वारा संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में व्यापक कंबल सेवा अभियान चलाया गया। इस क्रम में पटमदा, बेलटांड चौक दुर्गा मंदिर परिसर, पटमदा बाजार, प्रकाशनगर (टेल्को), लूपुनडीह, हूरलूंग, दीपू बस्ती, बिरसानगर जोन–2B, जोन–1B, गुड़िया मैदान, रविदास कॉलोनी, बिरसानगर जोन–8, जोन–6, टीओपी बागुननगर सहित अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सेवा अभियान के दौरान संघ परिवार के सदस्यों ने बुजुर्गों एवं असहाय लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक कंबल प्रदान किए। सेवा पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान देखने को मिली।

    इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जब ठंड अपनी चरम सीमा पर होती है, तब सबसे पहले असर समाज के उन वर्गों पर पड़ता है जो पहले से ही संघर्षरत हैं। ऐसे समय में उनके कंधों पर रखा गया एक कंबल केवल ठंड से बचाव नहीं करता, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी देता है कि वे अकेले नहीं हैं। वर्षों से संघ परिवार मानवता, करुणा और सम्मान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए सेवा पथ पर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि जब तक समाज में एक भी जरूरतमंद ठंड से कांपता रहेगा, तब तक यह सेवा यात्रा रुकने वाली नहीं है। सेवा ही हमारा धर्म है और यही हमारी सच्ची साधना भी है।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ परिवार के जितेंद्र चावला, राघवेंद्र शर्मा, अखिलेश पांडे, जूगुन पांडे, दीपक सिंह, ललन पांडे, अनूप तिवारी, देवाशीष झा, स्वदेश कर एवं स्थानीय सहयोगियों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाउड़ी, पटमदा सेंटर बी.के. अंजना, मुखिया परमेश्वर, रेणु शर्मा, धरित्री महतो, पार्वती महाली, मुखिया परमेश्वर सिंह, मदन मोहन महतो, पंचानन दास, भीष्मनाथ महतो, कथावाचक लता दीदी, रितिका श्रीवास्तव, अनीता सिंह, रामानंद, वुडलैंड पंचायत मुखिया लीना मुंडा, पंचायत प्रतिनिधि मदन महतो, पंचायत सदस्य बीके सिंह, आभा वर्मा, अनुपम प्रसाद, ललिता देवी, सुषमा देवी, सुलोचना देवी, शिव कुमार, संजय कुमार, रवि शंकर श्रीवास्तव, विकास चौधरी, आशीष गुप्ता, अक्षय कुमार, मनोरंजन दास, सुबोध दास, मुकेश दास, भोला दास, रिंकू दुबे, रेणु देवी, शिबू दुबे, रामेश्वरी, बिवा, रीता देवी, नोगन कर्मकार, सोमवारी, नीलमणि, लाहिमानी, गुरबाणी, मालती, आशू कुमार एवं अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

    अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा का संकल्प : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल जयंती पर 22वां विशाल रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को गोलमुरी में, दिनेश कुमार के नेतृत्व में होगा आयोजन
    Next Article 2026 का बंगाल चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं- बल्कि महिला वोट बनाम उभरती भाजपा का मुकाबला

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.