जमशेदपुर में फूली को मिला दर्शकों का प्यार
मनीष कुमार द्वारा निर्मित फिल्म फूली को जमशेदपुर के दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। शहर के पीजेपी सिनेपोलिस में लगी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। आज दूसरे दिन फिल्म हाउसफुल रही। इस बाबत फिल्म के निर्माता मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें अपने शहर में उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला है। इसके लिए उन्होंने लौहनगरी के कला प्रेमियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है जमशेदपुर के बेटे होने के नाते उन्हें आगे भी दर्शकों का इसी तरह प्यार मिलता रहेगा।