Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा : मंत्री दीपक बिरुवा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा : मंत्री दीपक बिरुवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा : मंत्री दीपक बिरुवा
    मंत्री दीपक बिरुवा ने नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय का किया निरीक्षण
    रामगोपाल जेना
    चाईबासा।
    झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कल्याण वर्ग एवं परिवहन विभाग के माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा ने सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय का निरीक्षण किया।

     

    मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में मंत्री जी ने न्याय पंच भवन में निर्मित विभिन्न कक्ष का अवलोकन किया। इस भवन का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा।

     

     

    मौके पर मंत्री जी ने कहा कि नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय कार्यालय खुल जाने पर कार्य करने में सहूलियत होगी। इसके पहले दिवानी वादों के पंच कार्रवाई व कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यालय कार्य एवं मानकी-मुंडा को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से न्याय पंच को परेशानी हो रही थी।

     

     

     

    समस्या को संज्ञान लेते हुए नए कार्यालय भवन सुपुर्द किया जाएगा। इससे वर्षों लंबित दीवानी मामलों का सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कोल्हान में मानकी- मुंडा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंच की न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा:जलजमाव की समस्या को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
    Next Article ग्राहक पंचायत केंद्रीय महिला आयाम कोर कमिटी की सदस्य डॉक्टर कल्याणी कबीर ने ग्राहक पंचायत के बैंगलोर में आयोजित महिला जागरण कार्यशाला में भाग लिया

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.