Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रथ यात्रा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक, महंत ने,नालियों से बह रही गंदगी और गड्ढों पर जताई चिंता
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रथ यात्रा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक, महंत ने,नालियों से बह रही गंदगी और गड्ढों पर जताई चिंता

    Aman KumarBy Aman KumarJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रथ यात्रा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक, महंत ने,नालियों से बह रही गंदगी और गड्ढों पर जताई चिं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार

     

    चांडिल चांडिल अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को रथ यात्रा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, मठिया के महंत विद्यानंद सरस्वती सहित स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।

    *महंत ने उठाए व्यवस्था की कमियों पर सवाल ?*

    बैठक के दौरान महंत विद्यानंद सरस्वती ने चिंता जताते हुए 27 जून रथ यात्रा महापर्व को लेकर मार्ग में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि चांडिल बस स्टैंड, मठिया मार्ग, यूनियन बैंक, नामो पाड़ा, हाट तोला मार्ग, एक्सिस बैंक के सामने सहित कई स्थानों पर बह रही नालियों की गंदगी और जगह-जगह गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए भारी परेशानी का कारण बन सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब रास्ता ही साफ नहीं होगा तो प्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा व बलराम जी की रथ यात्रा मौसी बाड़ी तक कैसे पहुंचेगी?

     

    महंत ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एम्बुलेंस, अग्निशामक वाहन, पानी टैंकर, ट्रैफिक व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखने की मांग की।

    *एसडीओ ने दिए त्वरित दिशा निर्देश*

    एसडीओ विकास राय ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चांडिल बीडीओ, स्वास्थ्य प्रभारी, बिजली कार्यपालक अभियंता, अग्निशामक पदाधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि रथ यात्रा के पूर्व नालियों की सफाई, सड़क के गड्ढों की मरम्मत, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, एंबुलेंस की तैनाती तथा ट्रैफिक नियंत्रण की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।

    *व्यवसाइयों से भी सहयोग की अपील*

    एसडीओ ने चांडिल बाजार की व्यवसायी समिति से भी आग्रह किया कि नाली समस्या के स्थाई समाधान के लिए सामूहिक रूप से आवेदन दें, ताकि विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    बैठक में ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर महंत इंद्रानंद,समाजसेवी भवानी सिंह मधु गोराई, भास्कर मिश्रा,प्रभात पोद्दार बीडीओ तुलेश्वर रविदास, नीमडीह सीओ कुमार अभिनव, ईचागढ़ सीओ कुमार दीपक, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    नालियों से बह रही गंदगी और गड्ढों पर जताई चिंता महंत ने रथ यात्रा की तैयारी को लेकर शांति समिति की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन
    Next Article पुरियारा मोड़ से रामनगर के बीच सड़क धंसी, ग्रामीणों का आवागमन ठप

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.