Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पप्पू यादव को पूरा भरोसा कि अब नहीं पलटेंगे नीतीश कुमार
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    पप्पू यादव को पूरा भरोसा कि अब नहीं पलटेंगे नीतीश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कहा कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे. इस पर राजनीतिक बयानबाजी फिर एक बार तेज हो गई है. बीजेपी के नेता जहां नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे है वहीं जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बचाव किया है और सफाई भी दी है. हालांकि, पूर्व सांसद ने ये भी कहा कि राजनीति अलग चीज है और कहीं कभी कुछ भी हो सकता है.

     

     

    जाप प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार से भूल हुई होगी. पहली बार जब वो बीजेपी में गए थे तो स्वाभाविक था, लेकिन दूसरी बार जाना मजबूरी थी. परन्तु मुझे ऐसा लगता है कि जिस उम्र में वो हैं और 20 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं, तो अब उनसे इस तरह की भूल नहीं होगी. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे.

     

     

    वहीं, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा. उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए कहा कि वो अजीब किस्म के इंसान हैं. वहीं राजद के आलोक मेहता और उदय नारायण चौधरी के द्वारा दिये गए बयानों पर भी नसीहत देते हुए कहा इस तरह के बयानों से महागठबंधन की एकता पर असर पड़ेगा और बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन कमजोर होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रेन के इंजन से टकराई ट्रेकमैन ट्राली, 3 कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर, सिवनी ट्रेक पर चल रहा था कार्य
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें जुगसलाई मे आर ओ बी का किया उद्घाटन : लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

    Related Posts

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    October 8, 2026

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    October 8, 2026

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    पुराना जेल चौक पर अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुकानदारों ने जताया आक्रोश

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.