Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमाई
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड बिहार राजनीति

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार से इस वक्त हलचल मचाने वाली बड़ी खबर आ रही है. जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज सुबह जाप अध्यक्ष के पटना आवास पर टाउन DSP के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पहुंची. पप्पू यादव को कोर्ट का वारंट पर गिरफ्तार किये जाने की बात कही गयी है. वहीं उनकी गिरफ्तारी की भी पुलिस ने पुष्टि कर दी. पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. इसके अलावे उनके खिलाफ सरकारी कार्य में वाधा डालने के एक पुराने मामले में कोर्ट का वारंट भी बताया गया है. फिलहाल उन्हें हिरासत में लेने के बाद बुद्धा कॉलोनी थाना ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन का आरोप है.

    पप्पू यादव के खिलाफ छपरा में भी दर्ज हुआ है केस

    विदित है कि पप्पू यादव पर छपरा में भी केस दर्ज हुआ है. फिलहाल पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर बिहार की सियासत गरमाती हुई दिख रही है. जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पर बगैर पास के घूमने का भी आरोप है. बताया जाता है कि वे लगातार सूबे के बड़े अस्पतालों के कोविड वॉर्ड का जायजा ले रहे थे. आज उनका मधेपुरा जाने का भी प्रोग्राम था, जिसकी जानकारी मधेपुरा जिला प्रशासन ने पटना पुलिस को दी थी. पुलिस के मुताबिक पप्पू यादव से पास बनवाकर घूमने का आग्रह किया गया था, लेकिन पूर्व सांसद लगातार इस आदेश का उल्लंघन कर रहे थे.

    राजद नेता सह अधिवक्ता पप्पू ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का किया कड़ा विरोध

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता व वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जननेता पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है. राजद नेता ने बताया कि लॉकडाउन व आपदा की स्थिति पप्पू यादव हमेश जनता के बीच पहुंचकर उनकी आगे बढ़कर मदद करने वाले नेताओं में से हैं. उनकी गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि बिहार की सरकार तानाशाही विचार वाली सरकार बन कर रही है. जनहित का काम करने वालों के बेवजह परेशान किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो शाही इमामों ने की मुस्लिम समुदाय से अपील, घरों में ही अदा करें ईद की नमाज़
    Next Article प्रकाश तिवारी बने आधुनिक पावर के प्रबंध निदेशक

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.