मानगो के जवाहर नगर में देर रात हवाई फायरिंग से दहशत, एक युवक हिरासत में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात हुई हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुई फायरिंग की आवाजों से स्थानीय लोग सहम गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

मानगो थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया कार्रवाई जारी थी। घटना के पीछे की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

