Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पनीर 65
    Uncategorized

    पनीर 65

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज हम लेकर आए पनीर 65 की रेसिपी. यह दोस्तों या ऑफिस कलीग के साथ चाय की चुस्कियों का मजा दोगुना कर देगी. इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

    सामग्री:-

    250 ग्राम पनीर

    2 कप तेल

    1 प्याज बारीक कटे हुए

    24 करी पत्ता

    5 हरी मिर्च

    1 चम्मच तेल

    6 कश्मीरी मिर्च

    1 चम्मच लहुसन अदरक का पेस्ट

    1 चम्मच चीनी

    1 चम्मच विनेगर

    1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

    1 चम्मच सोया सॉस

    1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

    1 चम्मच धनिया पाउडर

    ½ चम्मच हल्दी पाउडर

    1 चम्मच चावल का आटा

    1 चम्मच मक्के का आटा

    2 चम्मच मैदा

    पानी आवश्यकतानुसार

    नमक स्वादानुसार

    विधि:- सबसे पहले कश्मीरी मिर्च को सुखा कर उसे पानी में भिगो कर छोड़ दें. 14 करी पत्ता बारीक पिस लें. अब एक पैन में गैस पर पानी गर्म करें और कश्मीरी मिर्च को 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद इसे ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सी में पिस लें. दूसरी तरफ पनीर को चौकोर, तिकोने या मनचाहे आकार में काट लें. पनीर को काटने के बाद उसके ऊपर आधा चम्मच मैदा छिड़क दें और उसे एक किनारे रख दें.

    अब इसमें करी पत्ता, लहसुन अदरक का पेस्ट डालें. इसके बाद गरम मसाला, धनिया पाउडर, चीनी और नमक को डालकर खूब अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे, पनीर में यह सब मिक्स करते समय वे ज्यादा टूटे नहीं. इसके ऊपर से सोया सॉस, विनेगर, चावल का आटा, मक्के का आटा डालें और ऊपर से पानी डालकर इसे गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे

    अब पैन या कड़ाही को आंच पर रख कर उसमें तेल डाल गर्म करें. इसमें पनीर को डालकर हर तरफ से अच्छे से तल लें. ध्यान रखें कि पनीर को तब तक तलें जब तक यह सुनहरे रंग का ना हो जाए. अब इसे किसी नैपकिन या पेपर पर रख दें जिससे अधिक तेल पनीर से बाहर निकल जाए.

    एक बार फिर से थोड़े से तेल को आंच पर रखें और उसमें प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तब तक भूनें जब तक इसका रंग बदल ना जाए. जब यह सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तो इसे पनीर के ऊपर फैला देंगे. लीजिये हो गया तैयार हमारा पसंदीदा गर्मागर्म पनीर 65. आप इसे धनिया की पत्ती, पुदीना की पत्ती, ताजा मलाई या ऊपर से मक्खन के साथ सजाकर सर्व कर सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआमचुनाव में भी नोटा का विकल्प हो समाप्त : स्पीकर
    Next Article सतबहिनी यज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

    Related Posts

    माखनलाल जी ने देखा था पत्रकारिता विश्वविद्यालय का सपना

    January 29, 2026

    राष्ट्रपति का संदेश, मीडिया का दायित्व: क्या ज़मीनी हकीकत दावों से मेल खाती है?

    January 29, 2026

    लोकतंत्र में जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता का करणीय क्या है?

    January 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिरसानगर भूमि माफिया प्रकरण फिर चर्चा में-अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े पुराने तार खुले

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास पर बम फेंके जाने की घटना पर सरयू राय का तीखा हमला- जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    “एआई के जमाना साहेब के बहाना” ! “बोल इंद्र” !

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    विकसित भारत की उड़ान: बजट 2026 के आर्थिक संकल्प

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    नारी देह नारी अधिकारः माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट की दृष्टि

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    राजनीतिक टकराव के बीच सदन की कार्यवाही

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 3, 2026

    स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता

    नगरपालिका चुनाव–2026: निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक

    मानगो नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर मुकाबला हुआ दिलचस्प, भाजपा से संध्या सिंह के नाम पर लगी मुहर

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीFebruary 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.