Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू के श्रमिक का अंतिम संस्कार संपन्न, बेंगलुरू में बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत
    Breaking News झारखंड

    पलामू के श्रमिक का अंतिम संस्कार संपन्न, बेंगलुरू में बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरू में 03 नवंबर 2021 को झारखंड (पलामू जिला) के श्रमिक देव सिंह की मृत्यु एक दुर्घटना के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। मामले में राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद उनका शव एंबुलेंस के जरिये पलामू स्थित उनके गांव अवसन ग्राम में 5 नवंबर की शाम पहुंचा था। परिजनों को शव की सुपुर्दगी के बाद पांच नवंबर को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
    बता दें कि देव सिंह बेंगलुरू के कड्डपा इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री का काम कर रहे थे। वह पलामू के चैनपुर प्रखंड स्थित अवसन ग्राम के निवासी थे।
    जानकारी के अनुसार, बीते रविवार 31/10/2021 की रात खाना खाने के बाद देव सिंह सोने जा रहे थे। इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह बिल्डिंग से नीचे गिर गये। बाद में देव सिंह के श्रमिक साथियों ने उन्हें देखा और अगले दिन कड्डपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ठेकेदार ने उन्हें दक्षिण कर्नाटक के पुथूर स्थित वेनलॉक जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
    इलाज के दौरान ही देव सिंह की मृत्यु 03 नवंबर को हो गई। विधायक श्री केएन त्रिपाठी द्वारा इस घटना की जानकारी श्रम विभाग के राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को दी गई थी।
    झारखण्ड सरकार के निर्देश पर राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने काम करा रहे ठेकेदार और बेंगलुरू के संबंधित थाने से बातचीत की और मृतक देव सिंह का पोस्टमार्टम कराया। नियंत्रण कक्ष से बातचीत के बाद कंट्रोल रूम ने ठेकेदार से बातचीत कर उनके शव को झारखंड भेजने की व्यवस्था करने को कहा । ठेकेदार ने शव को एंबुलेंस से पलामू भेजने के लिए कुल 1,30,000/ रुपये उपलब्ध कराया। शव को वापस लाने में श्रम विभाग के पदाधिकारी, राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और बेंगलुरू पुलिस प्रशासन का विशेष सहय़ोग रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा बैजनाथ सेवा संघ मानगो जमशेदपुर,5000 छठ व्रत धारियों के बीच प्रसाद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेगा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    May 13, 2025

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यू.सी.आई.एल के सीएसआर मद से सदर अस्पताल को मिले 5 एंबुलेंस, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.