Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ झारखंड :मंदिर से भगवान की मूर्ति हटाने पर विवाद, विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    पाकुड़ झारखंड :मंदिर से भगवान की मूर्ति हटाने पर विवाद, विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़ झारखंड :मंदिर से भगवान की मूर्ति हटाने पर विवाद, विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटा

    पाकुड़: जिला मुख्यालय स्थित तलवाडांगा गांव में जमीन विवाद के कारण बजरंगबली मंदिर में स्थित भगवान की प्रतिमा हटाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और विरोध में सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया,

     

     

    लेकिन ग्रामीण प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पर अड़े रहे.ग्रामीणों ने बताया कि यहां 20 वर्षों से बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित है और सैकड़ों लोग वहां पूजा करते आते रहे हैं, लेकिन बीती रात गांव के ही शिव रतन सरकार और विनय कुमार साह नामक व्यक्ति ने जमीन पर अपना हक जताते हुए धमकी थी कि अगर मूर्ति नहीं हटाया तो उखाड़कर फेंक दिया जाएगा.

     

     

    सुबह मूर्ति मिली गायब

    उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह जब लोग पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्हें मूर्ति गायब मिली. इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रतिमा हटाने वाले की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.ग्रामीणों ने बताया कि उक्त घटना को उसी गांव के शिव रतन सरकार एवं विनय कुमार साह ने अंजाम दिया है.

     

     

    जब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, सड़क जाम जारी रहेगा. ग्रामीणों द्वारा दी गयी लिखित शिकायत और आक्रोश को देखते हुए शिव रतन सरकार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी के दौरान विनय को भी गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया.

    गुस्साए लोगों ने किया हमला

    जब पुलिस शिव रतन को गिरफ्तार कर रही थी तो कुछ गुस्साए युवकों ने शिव रतन पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस और अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचा लिया और अपने साथ ले गए. स्थिति बिगड़ती देख अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया. वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम हटाया.

    गुस्साए लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटा पाकुड़ झारखंड :मंदिर से भगवान की मूर्ति हटाने पर विवाद विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी वर्गो को ध्यान में रखकर जारी किया गया है भाजपा का संकल्प पत्र :बाबूलाल मरांडी
    Next Article जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.