Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ : सोनाजोड़ी लेम्प्स के खाताधारियों का भुगतान को लेकर जन संघर्ष मोर्चा मिलेंगे जिला सहकारिता पदाधिकारी से
    Breaking News झारखंड

    पाकुड़ : सोनाजोड़ी लेम्प्स के खाताधारियों का भुगतान को लेकर जन संघर्ष मोर्चा मिलेंगे जिला सहकारिता पदाधिकारी से

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सहकारिता विभाग पाकुड़ द्वारा संचालित पाकुड़ एवं सोनाजोड़ी लेम्प्स के खाताधारियों का भुगतान को लेकर जन संघर्ष मोर्चा पाकुड़ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पाकुड़ वरूण रंजन तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद से मिलेगा।
    इस संबंध में जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक हिसाबी राय ने बताया कि पाकुड़ व सोनाजोड़ी लेम्प्स के लंबित भुगतान को लेकर जन संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल 30 मई 2023 को भुगतान मार्च के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में खाताधारियों ने उपायुक्त,पाकुड़ श्री वरूण रंजन को मांग पत्र सौंपा था।जिसमें उपायुक्त पाकुड़ के द्वारा खाताधारियों को आश्वस्त किया गया था

     

     

     

    कि गृहलक्ष्मी जमावृद्धि योजना के खाताधारकों ने अपने दैनिक जीवन से कटौती कर पैसा लेम्प्स में रखा है।उनका भुगतान अवश्य किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया था कि जितने लोगों को लेम्प्स के माध्यम से ऋण लिया है उसकी वसूली कर जमाकर्ताओं को भुगतान किया जाएगा।तदोपरांत समाचार पत्रों के माध्यम से नीलाम पत्र पदाधिकारी-सह-जिला सहकारिता पदाधिकारी पाकुड़ रामनाथ प्रसाद के माध्यम से सोनाजोड़ी लेम्प्स के 20 बकायेदारों को तथा पाकुड़ लेम्प्स के 24 बकायेदारों को सूची जारी कर ऋण वसूली की कार्यवाही की गई थी।

     

    जन संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल 15 जून 2023 को जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद से मिलकर लेम्प्स में जमा राशि को भुगतान की मांग उठाई थी,जिस पर जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद ने आश्वस्त किया था कि 30 जून के बाद कार्यवाही कर कार्रवाई के माध्यम से ऋण वसूली कर बकायादारों का भुगतान किया जाएगा।
    इस बाबत 5 जुलाई 2023 बुधवार को जन संघर्ष मोर्चा,पाकुड़ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पाकुड़ श्री वरुण रंजन तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी पाकुड़ रामनाथ प्रसाद से मिलकर पुनः उक्त लेम्प्स के बकायेदारों की राशि भुगतान की मांग करेगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती नगर और टुईलाडूंगरी के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा जन संपर्क अभियान चलाया गया।
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.