Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा
    Breaking News Headlines संपादकीय

    भारत की संयमित रणनीति से बढ़ी पाकिस्तान की हताशा

    News DeskBy News DeskMay 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवानंद सिंह
    भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव एक बार फिर इस्लामाबाद की दोहरी नीति और उसकी विफल विदेश व सैन्य रणनीति को बेनकाब कर रहा है। एक ओर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शांति की बातें करता है, वहीं दूसरी ओर वह आतंकियों को ढाल बनाकर भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस बार स्थिति इसलिए और भी गंभीर है, क्योंकि पाकिस्तान ने केवल सैन्य ठिकानों तक अपनी हरकतें सीमित नहीं रखीं, बल्कि उसने धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। यह न सिर्फ युद्ध के नियमों के खिलाफ है, बल्कि
    भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की एक गहरी साजिश का संकेत भी देता है,  हालांकि भारत ने न सिर्फ इस उकसावे पर संयम से प्रतिक्रिया दी है, बल्कि दुनियाभर के सामने पाकिस्तान के झूठ और दुष्प्रचार की भी परतें उधेड़ी हैं।

    पाकिस्तानी सेना और आतंकियों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में विशेष धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाना एक बेहद चिंताजनक संकेत है। यह किसी भी सैन्य संघर्ष के नियमों का खुला उल्लंघन है और यह दर्शाता है कि पाकिस्तान युद्ध को एक धार्मिक संघर्ष का रूप देना चाहता है, ताकि भारत के भीतर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो और देश के सामाजिक ताने-बाने को क्षति पहुंचे, लेकिन भारत की जनता इस बार और भी अधिक एकजुट है। चाहे वह किसी भी धर्म, राज्य या पंथ से संबंधित हो, हर भारतीय सैनिकों के साथ खड़ा है।

    भारत ने पाकिस्तान के हर उकसावे की कार्रवाई का जवाब दिया है, लेकिन यह जवाबी कार्रवाई न सिर्फ सैन्य दृष्टि से अत्यधिक सटीक रही है, बल्कि नैतिक दृष्टिकोण से भी अनुकरणीय रही है। भारतीय सेना ने बार-बार उकसाए जाने के बावजूद केवल उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जो आतंकियों के गढ़ थे और जहां से भारत पर हमलों की साजिशें रची जा रही थीं। यह भारतीय सैन्य नीति की परिपक्वता को दर्शाता है, जो युद्ध की बजाय आतंकवाद से निर्णायक लड़ाई के पक्ष में खड़ी है।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस संयम और सटीकता का जीता-जागता उदाहरण है। इस ऑपरेशन के जरिए न केवल पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका सामने आई, बल्कि उन तमाम नेटवर्कों का भी पर्दाफाश हुआ, जो सीमा पार से चलाए जा रहे थे। इसी तरह सांबा में घुसपैठ करते सात आतंकियों का मारा जाना इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान अभी भी भारत में अराजकता फैलाने की मंशा से आतंकियों को भेज रहा है।
    पाकिस्तान इस समय चारों तरफ से संकट में घिरा है। उसकी अर्थव्यवस्था रसातल में जा रही है, राजनीतिक अस्थिरता चरम पर है और वैश्विक मंचों पर उसकी विश्वसनीयता लगातार गिर रही है। ऐसे में, युद्ध जैसी परिस्थिति को पैदा करना दरअसल उसकी एक साजिश है, जिससे वह अपने आंतरिक संकटों से ध्यान भटका सके और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहानुभूति जुटा सके। लेकिन उसकी यह कोशिश उलटी पड़ती जा रही है। यह अत्यंत आपत्तिजनक है कि पाकिस्तान ने न सिर्फ आतंकी संगठनों को आगे कर युद्ध का नया तरीका अपनाया है, बल्कि वह आम नागरिकों को भी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। यह एक युद्ध अपराध है और इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा होनी चाहिए।

    युद्ध जैसे हालात होने के बावजूद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद नहीं किया है और सीमावर्ती इलाकों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जारी रखा है। यह दिखाता है कि वह जानबूझकर हालात को बिगाड़ना चाहता है, ताकि यदि कोई अनहोनी घटित होती है तो वह भारत पर इसका दोष मढ़ सके। यह भी एक रणनीतिक छलावा है, जिसका उद्देश्य युद्ध को भड़काने और उसे एक अंतरराष्ट्रीय संकट के रूप में प्रस्तुत करने का है। इस पूरे परिप्रेक्ष्य में वैश्विक समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। अब केवल ‘दोनों पक्षों से संयम की अपील’ पर्याप्त नहीं है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की गतिविधियों का मूल्यांकन निष्पक्ष रूप से करना होगा और उसके द्वारा किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करनी होगी। संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, अमेरिका और अन्य वैश्विक संस्थाओं को पाकिस्तान पर दबाव डालना होगा कि वह आतंकवाद को समर्थन देना तत्काल बंद करे।
    भारत ने अब तक जिस प्रकार संयम और सटीकता के साथ इस संकट को संभाला है, वह प्रशंसनीय है, लेकिन अब यह भी समय है कि भारत और वैश्विक समुदाय पाकिस्तान के प्रति अपनी नीति में बदलाव लाए। पाकिस्तान की हर हरकत को केवल निंदा करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि उसे दी जा रही हर प्रकार की सहायता और समर्थन को रोकने की जरूरत है। आतंकवाद को केवल सीमा पर नहीं, वैश्विक मंचों पर भी निर्णायक रूप से पराजित करना होगा।

    भारत की जनता और सेना इस चुनौती के सामने पूरी तरह एकजुट हैं। हमें यह भरोसा रखना चाहिए कि अगर, स्थिति और बिगड़ती है, तो भारत की सैन्य और कूटनीतिक शक्ति न केवल इसका प्रभावी जवाब देगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान की यह अंतिम कोशिश हो आतंक के सहारे भारत को झुकाने की। दुनिया को अब तटस्थ दर्शक नहीं, बल्कि जिम्मेदार साझेदार की भूमिका निभानी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद का विशेष सत्र और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: कांग्रेस
    Next Article सेना के साथ खड़ा भारत, सत्ता के लिए लड़ता पाकिस्तान

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.