Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान ने की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ तो भड़का पाकिस्तान: कहा- दो बच्चों की मौत हुई, परिणाम भुगतने होंगे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ईरान ने की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ तो भड़का पाकिस्तान: कहा- दो बच्चों की मौत हुई, परिणाम भुगतने होंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ईरान ने की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ तो भड़का पाकिस्तान: कहा- दो बच्चों की मौत हुई, परिणाम भुगतने होंगे
    नई दिल्ली  :  बलूचिस्तान में आतंकी समूह पर ईरान के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान भड़क गया है. पाकिस्तान ने ईरान की ओर से अपने एयरस्पेस के उल्लंघन की कड़ी निंदा की है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि ईरान के एयरस्ट्राइक में दो बच्चों की जान चली गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन पूरी तरह से अस्वीकार्य है. ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच कम्यूनिकेशन के कई माध्यम मौजूद होने के बावजूद ईरान ने ये कार्रवाई की है.

     

     

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले ही तेहरान में ईरान के विदेश मंत्रालय के संबंधित सीनियर अधिकारियों के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. साथ ही कहा गया है कि ईरान के अधिकारी को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया है. पाकिस्तान ने यह भी कहा कि ऐसी एकतरफा कार्रवाई अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं हैं. ईरान की ओर से की गई ये कार्रवाई द्विपक्षीय विश्वास को गंभीर रूप से कमजोर कर सकते हैं.

     

     

    तस्नीम समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि ईरान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान में जैश अल-अदल के दो महत्वपूर्ण मुख्यालय नष्ट कर दिए गए है. रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में गठित जैश अल-अदल को ईरान की ओर से आतंकवादी संगठन के रूप में लिस्टेड किया गया था. इसे सुन्नी आतंकवादी समूह बताया गया था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में जैश अल-अदल ने ईरान के सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं.

     

     

    दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी. सिस्तान-बलूचिस्तान की सीमा अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगती है. रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में ईरान के सुरक्षा बलों और सुन्नी आतंकवादियों के साथ-साथ ड्रग तस्करों के बीच संघर्ष का इतिहास रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दो दिन पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में इजरायली जासूसी मुख्यालय और सीरिया में कथित आईएसआईएस से जुड़े ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा पर रोक की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
    Next Article अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का दूसरा द‍िन, रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में होगा भ्रमण

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.