Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PAK vs NZ, 2nd Test: न्यूजीलैंड पहले दिन 7 विकेट पर 325 रन, कॉनवे का शतक
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    PAK vs NZ, 2nd Test: न्यूजीलैंड पहले दिन 7 विकेट पर 325 रन, कॉनवे का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कराची. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जनवरी से कराची में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए हैं. खेल समाप्त होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 62 गेंद में तीन चौके की मदद से 32 और निचले क्रम के खिलाड़ी टिम साउथी 15 गेंद में 9 रन बनाकर नाबाद हैं.

     

     

     

    कराची टेस्ट में कीवी टीम के लिए पारी का आगाज टॉम लैथम के साथ डेवोन कॉनवे ने किया. इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाज जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए लैथम जहां 100 गेंद में नौ की मदद से 71 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कॉनवे ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए साल 2023 का पहला शतक जड़ा. कॉनवे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 191 गेंद में 16 चौके और एक छक्का की मदद से 122 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

     

     

    इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कीवी टीम के लिए अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहे. कप्तान केन विलियमसन 91 गेंद में पांच चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए. वहीं हेनरी निकोल्स ने 56 गेंद में तीन चौके की मदद से 26, डेरिल मिशेल ने 14 गेंद में तीन और माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

     

     

    मेजबान पाकिस्तान के लिए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे सफल गेंदबाज आगा सलमान रहे. उन्होंने टीम के लिए 20 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 55 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. सलमान के शिकार डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिशेल बने. आगा सलमान के अलावा दूसरे सफल गेंदबाज नसीम शाह रहे. उन्होंने टीम के लिए दो विकेट चटकाए. इन दोनों गेंदबाजों के अलावा अबरार अहमद ने एक सफलता प्राप्त की.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजांच पर जिच जारी , जांच टीम द्वारा सौंपी गई पूरी रिपोर्ट ही काली
    Next Article नीतीश को शिखंडी बताने पर मांझी ने कहा- सुधाकर सिंह की आत्मा बीजेपी के साथ

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.