Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम सूर्य घर योजना आपको लेकर
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    पीएम सूर्य घर योजना आपको लेकर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम सूर्य घर योजना आपको लेकर
    खोदावंदपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में जागरूकता कार्यक्रम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    राजेश कुमार, खोदावंदपुर/बेगूसराय। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, खोदावंदपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पवन कुमार ने लोगों से योजना का लाभ उठाकर अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवाने की अपील की. कार्यक्रम का संदेश था- हर घर सोलर, हर घर उजाला, हर घर खुशहाली. कनीय अभियंता पवन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभुकों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए अनुदान दिया जाता है. घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर उपभोक्ता बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं और पारंपरिक बिजली पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि एक किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार और राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये, यानी कुल 40 हजार रुपये अनुदान का प्रावधान है. इसी तरह दो किलोवाट के सिस्टम पर कुल 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट के सिस्टम पर अधिकतम 98 हजार रुपये अनुदान मिलने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान करीब 20 लोग योजना की जानकारी लेने विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पहुंचे. उन्हें एक से तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम, अनुदान और कनेक्शन लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया. इस अवसर पर लीवगार्ड, टाटा और अडानी समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों की जानकारी दी. कुल चार कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया. कनीय अभियंता ने बताया कि जानकारी लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने योजना के प्रति संतोष व्यक्त किया और दुर्गा पूजा के बाद सोलर कनेक्शन लेने की इच्छा जतायी. इस दौरान सोलर प्लांट लगाने के लिए एक आवेदन भी प्राप्त हुआ. विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गयी कि वे योजना की जानकारी लेकर अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाने की दिशा में पहल करें, ताकि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली खर्च में भी बचत हो सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में चोरी
    Next Article वैन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

    Related Posts

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    October 15, 2026

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    October 15, 2026

    लेख –

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    लेख –

    पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी

    सरायकेला में सड़क हादसों का कहर, एक ही दिन दो युवाओं की मौत

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    परोरा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.