युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के शुभ अवसर पर युवा संघ के द्वारा कुंडहित आदर्श मध्य विद्यालय के समीप कार्यक्रम का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य गौरंगो कर के नेतृत्व में आयोजन किया गया स्वामी विवेकानंद जयंती मूर्ति पर सबसे पहले माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। तथा रंजन माजी के द्वारा सुर्य नमस्कार तथा विभिन्न वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगीपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यनन्द झा , सेवा नियुक्त शिक्षक मानिक चंद्र लौह , मिहिर पान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ मंडल , भाजपा मंडल अध्यक्ष सजल दास , बावन नायक , विकास भारती , चयन मंडल , विश्वजीत चक्रबर्ती आदि मौजूद थे