Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर : जिला स्तरीय नारको को- ऑर्डिनेशन सेंटर एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर : जिला स्तरीय नारको को- ऑर्डिनेशन सेंटर एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आज वर्ल्ड ड्रग डे है. इसको लेकर सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में जिला स्तरीय नारको को- ऑर्डिनेशन सेंटर एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के उपायुक्त- एसपी सहित तमाम आलाधिकारियों की मौजूदगी रही. सभी ने संयुक्त रूप से सामूहिक प्रयास से जिले में ड्रग सप्लाई चेन तोड़ने और जिला को ड्रग मुक्त बनाने का संकल्प लिया. साथ ही कैसे जिले को ड्रग मुक्त कराया जाए इसपर मैराथन बैठक कर अपने- अपने सुझाव दिए.

     

     

    उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला स्तर पर ड्रग कंट्रोल के लिए क्या क्या उपाय किए जा रहे हैं इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिले के 85 स्कूलों का चयन किया गया है जहां ड्रग्स कंट्रोल सिस्टम डेवलप किया जा रहा है. वहां के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ स्कूलों के बच्चों को ट्रेंड किया जाएगा, जो ड्रग्स के प्रभाव में आए छात्रों का काउंसलिंग कराएंगे साथ ही ड्रग्स से होनेवाले नुकसान और उससे दूर होने में उनकी मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि ड्रग्स का कारोबार और उसके शिकार लोगों को किसी एक व्यक्ति के चाह लेने से समाप्त करना आसान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि जिस जगह का इकोनॉमी तेजी से बढ़ता है वहां ड्रग्स का कारोबार भी उसी अनुपात में बढ़ता है. महानगरों में ड्रग्स कंट्रोल को लेकर जो बेस्ट फार्मूले तैयार किए गए हैं उसका अनुपालन करना होगा तब जाकर ड्रग्स पर नियंत्रण किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि स्कूल लेवल पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ एंटी ड्रग फैसिलिटी सिस्टम डेवलप करना होगा. जल्द ही आदित्यपुर परिक्षेत्र में इसे डेवलप करने की योजना है. साथ ही सदर अस्पताल में गंभीर रूप से ड्रग्स की चपेट में आए लोगों के लिए रिहाइबलेशन सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है.

     

     

    वहीं एसपी आनंद प्रकाश ने ड्रग्स को बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि यह पूरे विश्व की समस्या है. किसी खास दिन पर इसे सेलिब्रेट कर खानापूर्ति नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ना बड़ी चुनौती है. इसपर जिला पुलिस लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में ड्रग पेडलरों पर नकेल कसने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस को जहां से भी ड्रग पेडलर के इनपुट्स आते हैं, उसपर कार्रवाई की जाती है. सामूहिक प्रयास से ही ड्रग्स के सप्लाई चेन को तोड़ा जा सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां से भी ड्रग पेडलरों की सूचना पुलिस को मिलेगी पुलिस उन पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथसिंह ने कहा, सीमा पार जाकर मारेंगे हम
    Next Article सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल को दिया लेटर

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.