Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष कर रहा राजनीति : रीजीजू
    Breaking News Headlines राजनीति

    केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष कर रहा राजनीति : रीजीजू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष कर रहा राजनीति : रीजीजू

    नयी दिल्ली:  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद में केंद्रीय बजट पर बहस के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं पर बोलने के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देना शुरू कर दिया।

    यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रीजीजू ने कहा कि जिस तरह से कुछ विपक्षी नेताओं ने अपने भाषण दिए, वह सदन का अपमान करने और बजट सत्र की गरिमा को कम करने जैसा है।

     

     

    रीजीजू ने कहा, ‘‘हमें लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जनादेश दिया है। अगर कोई जनता के फैसले का अपमान करने की कोशिश करता है तो उसे चुनावों में सजा मिलेगी।’’

    विपक्षी दलों के सदस्यों ने कल संसद में बजट पर चर्चा के दौरान दावा किया कि केंद्रीय बजट में गैर-राजग शासित राज्यों के साथ ‘भेदभाव’ किया गया है और प्रधानमंत्री एक ‘अस्थिर और कमजोर’ गठबंधन सरकार चला रहे हैं।

    बुधवार को लोकसभा में 2024-25 के बजट पर सामान्य चर्चा के दौरान, विभिन्न विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर उसके प्रमुख सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) को रियायतें देने का आरोप लगाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकार को अपने गठबंधन सहयोगियों से कोई बाधा न हो।

     

     

     

    सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाल ही में संपन्न आम चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी। बिहार की जनता दल (यूनाईटेड) और आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के समर्थन से यह सरकार बनी है। दोनों दल लंबे समय से अपने-अपने राज्यों के लिए विशेष दर्जे की मांग करते रहे हैं।

    रीजीजू ने कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब ध्यान विकसित भारत की दिशा में काम करने और केंद्रीय बजट पर रचनात्मक चर्चा करने पर होना चाहिए।

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब समय है कि राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर देश के लिए मिलकर काम किया जाए।’’

     

     

     

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने बजट पर कुछ नहीं कहा बल्कि वे बुधवार को शुरू हुई बजट पर चर्चा के दौरान सिर्फ राजनीति में लिप्त रहे।

    रीजीजू ने कहा, ‘‘उन्होंने लोगों के जनादेश का अपमान किया है। विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री को गाली दी है।’’

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को चाहिए कि वे अपने अपने सदस्यों को संसद में हंगामा न करने और बजट सत्र के दौरान सभ्य और संवेदनशील बहस करने का निर्देश दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेरिस ओलंपिक आया कोविड-19 की चपेट में, 5 खिलाड़ी पॉजिटिव निकलीं
    Next Article राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.