Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओएनजीसी में भीषण आग, 3 धमाके हुए, कई किलोमीटर से उठती दिखीं लपटें
    Breaking News Headlines

    ओएनजीसी में भीषण आग, 3 धमाके हुए, कई किलोमीटर से उठती दिखीं लपटें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूरत. गुजरात में सूरत के हजिरा स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज तड़के तीन ज़बरदस्त धमाकों के बाद आग लग जाने से अफ़रातफ़री मच गयी. इस दुर्घटना से पाइप लाइन तथा कुछ उपकरणों को नुक़सान पहुंचा है पर सौभाग्यवश इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं.

    कलक्टर धवल पटेल ने बताया कि आग तड़के लगभग तीन बजे हुए तीन धमाकों के बाद लगी. इसके चलते ऑन-साइट इमर्जेन्सी ज़ाहिर कर दी गयी थी और आग पर क़ाबू पाने की प्रक्रिया भी शीघ्रता से शुरू हो गयी थी. इस बीच, ओएनजीसी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि गैस प्रॉसेसिंग प्लांट में लगी थी. इस पर क़ाबू पा लिया गया है, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.

    ज्ञातव्य है कि 640 हेक्टेयर में फैले इस विशाल संयंत्र में मुंबई से लगभग 240 किमी लम्बी समुद्री पाइप लाइन के ज़रिए गैस लायी जाती है. संयंत्र के ज़रिए एलपीजी, नेफथा, एटीएफ, एचएसडीएन प्रोपेन आदि गैस ईंधन का उत्पादन होता है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ कई किमी तक सुनी गयी. गहरे धुएं के ग़ुबार से पूरा आसमान भर गया था. आग की लपटें भी बहुत दूर से देखी जा सकती थीं. समझा जाता है कि धमाके से संयंत्र के पाइप लाइन को ख़ासा नुक़सान हुआ है. दुर्घटना के सम्बंध में प्रक्रिया के अनुसार ओएनजीसी आंतरिक जांच कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण
    Next Article अवंतीपोरा में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने ढेर किया आतंकी, जवान भी घायल

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    हेमंत पाठक ने नए DEO निशु कुमारी का किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.