Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्कूल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    जिला स्कूल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ/बीएलओ सुपरवाईजर के साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारी और सुपरवाईजर भी एक्शन में नजर आयेंगे। इसे लेकर आज दिनांक 02 अप्रैल 2024 को जिला स्कूल स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में नगर निगम के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

    कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्रीमती नेहा अरोड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, प्रशासक, नगर निगम श्री अमित कुमार, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव, एसडीओ श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची श्री राजेश्वर नाथ आलोक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, राँची श्री बिवेक कुमार सुमन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

     

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को मतदाता जागरुकता में उनकी भूमिका और वोटर लिस्ट में लोगांे के नाम जोड़ने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी। ंनिगम क्षेत्र के सभी वार्डों के सफाई मित्र, सफाई पर्यवेक्षक, बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को दो अलग-अलग पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

     

     

    बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर, सफाई कर्मचारी और सुपरवाईजर के लिए गर्व की बात- श्रीमती नेहा अरोड़ा

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा ने कहा कि बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर, सफाई कर्मचारी और सुपरवाईजर के लिए यह गर्व की बात है कि आप सभी को चुनाव प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी कि जिम्मेवारी है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ें और मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि रांची जिला में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आखिरी तारीख 25 अप्रैल है, आप सभी समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करें।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में शहरी क्षेत्र के मतदाताओं का अहम रोल रहेगा, जिले की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा शहरी मतदाताओं का है, पिछले कुछ वर्षाें में शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम रहा है। इस बार बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर के साथ नगर निगम के सफाई मित्र और पर्यवेक्षकों के साथ कार्य करने से हमारी पहुंच बढ़ेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी वोटरों के साथ स्काई बैलून का किया गया उद्धघाटन
    Next Article चाईबासा सांसद गीता कोड ने कांग्रेस और जेएमएम पर साधा निशाना

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.