Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में “वीर बाल दिवस समारोह” पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में “वीर बाल दिवस समारोह” पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय में ” वीर बाल दिवस समारोह” पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    एल. बी. एस. एम. महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आई. क्यू. ए. सी., सह एन. एस. एस. एल. बी. एस. एम. कॉलेज, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में ” वीर बाल दिवस समारोह” पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सेमिनार का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया तदोपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. एन. प्रसाद और मैथिली के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

     

    प्राचार्य डॉ. बी. एन. प्रसाद ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस और बलिदान की कहानी याद दिलाता है । गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने मुगल शासक के अत्याचारों का डटकर सामना किया शहीद हो गए पर इस्लाम धर्म को स्वीकार नहीं किया। इन साहिबजादो ने अपनी जान की बाजी लगाकर भी धर्म के लिए निष्ठा का परिचय दिया।
    कार्यक्रम का विषय प्रवेश डॉ. अशोक कुमार झा ने करवाते हुए कहा कि राष्ट्रीय वीर बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा बच्चों को अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग बनाया जा सकता है।

     

     

    इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन, तथा भाषण प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया। पोस्टर में दिव्या बेहरा और पारसी हेंब्रम, भाषण में किशन विश्वकर्मा और कविता कुमारी को जबकि निबंध लेखन में मनीष बेदिया और कविता कुमारी को पुरुस्कृत किया गया।

     

    मंच का संचालन कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश तथा अंग्रेजी विभाग के व्याख्याता सह आई. क्यू. ए. सी. कॉर्डिनेटर डॉ. मौसुमी पॉल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एन. एस. एस. के संयोजक प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित ने किया।
    इस कार्यक्रम में एन. एस. एस. के गर्ल्स यूनिट के संयोजक डॉ. संचिता भुई सेन, प्रो. स्वीकृति, डॉ. संतोष, प्रो. मोहन साहू, डॉ. प्रशांत प्रो . संजीव मुर्मू, प्रो . अनिमेष बख्शी, प्रो. चंदन जायसवाल, प्रो. ऋषिता रॉय, लाइब्रेरियन ममता मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने किया 20 लाख के गहने और एक लाख रुपए नगद की चोरी
    Next Article ईशाकपुर रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ईजरप्पा का प्रतिनिधिमंडल मिला पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संगम — दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

    January 13, 2026

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    January 13, 2026

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    January 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संगम — दोमुहानी संगम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

    मनरेगा बहाली को लेकर कांग्रेस ने पंचायत क्षेत्र में किया पर्चा वितरण

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) 2.0 का जमशेदपुर में शुभारंभ

    मकर संक्रांति व टुसू पर्व पर जमशेदपुर के बाजारों में दिखी रौनक

    मानगो पेयजल परियोजना के इंटकवेल में आमूलचूल परिवर्तन होगा

    मकर संक्रांति व टुसू मेला में अवैध ‘हब्बा-डब्बा’ जुए पर रोक लगाने की मांग

    गुवा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    बोलानी संवेदना कप दो दिवसीय फुटबॉल टुनामेट मे बक्कल हार्टिग विजेता बना 

    सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.