Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व चिकित्सा दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के रक्तदान शिविर में हुए 180 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    विश्व चिकित्सा दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के रक्तदान शिविर में हुए 180 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    विश्व चिकित्सा दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के रक्तदान शिविर में हुए 180 यूनिट रक्त संग्रह, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह।
    जमशेदपुर। विश्व चिकित्सा दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर सटील सिटी की ओर से एकदिवसीय महारक्तदान शिविर लगाया गया। साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए एवं  रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शुक्रवार सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चले शिविर में शहर के रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, शिविर में कुल 180 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। कुणाल षाड़ंगी ने नेक मानवीय कार्य हेतु संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हम रक्तदान कर किसी की जान को बचा सकते हैं। इसलिए समय-समय पर हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि हमें अच्छे स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से भी संतुष्टि मिलती है। वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने विश्व चिकित्सक दिवस पर सभी चिकित्सकों के योगदान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच डॉक्टर ईश्वर के दूत के रूप में लोगों की सेवा करते हैं। चिकित्सकों के योगदान का सम्पूर्ण मानव समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के प्रति हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनका ध्यान रखें और उन्हें सहयोग करें।
    रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की अध्यक्ष निकिता मेहता, सचिव उमंग झुनझुनवाला, अमिश मेहता, जितेश टोंक, अल्पा पारिख,सिमरन सग्गू, स्मिता पारिख, जयश्री गोयल,दीपिका डोकानिया, किरण देबुका, हेतल अरदेसा, प्रियंका सिंह, कमल मखती, रक्षा मखती, निशा टोंक, गर्विता टोंक, रवि रूंगटा,नविता रूंगटा, उर्वी अडेसरा,गौतम सिंह, नलिन गोयल, खुशबू झुनझुनवाला समेत अन्य सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश इंटक का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 3 जुलाई को लगभग 200 प्रतिनिधि शिरकत करेंगे :राकेश्वर पांडेय
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    May 15, 2025

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    May 15, 2025

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.