पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुम्मे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की और देश एवं राज्य के खुशहाली की कामना की.
बता दें कि इस साल कुल 5 जुम्मे की नमाज अदा की गई. सऊदी अरब में आज ईद मनाई जा रही है. जमशेदपुर में ईद कल मनाई जाएगी. जमशेदपुर में अलग अलग मस्जिदों में बड़े ही अकीदत के साथ अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई.
जुमे की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क के खुशहाली की कामना की. वही लोगों के चेहरे पर ईद की खुशियां साफ झलक रही थी.

